ओटीटी इन अभिनेत्रियों के लिए साबित हुई वरदान, मिली इतनी कामयाबी कि हो गयी मालामाल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 जून 2021, 4:41 अपराह्न

अभी थियेटर्स बंद है और बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्में भी अब OTT का रुख कर चुकी है। देश में OTT प्लेटफार्म की बढ़ती लोकप्रियता ने अभिनेता और अभिनेत्रियों के सपनों में पंख लगा दिए हैं। जो कभी फिल्मी पर्दे पर सफलता के सपने देखते थे लेकिन बॉलीवुड में उनके सपने साकार नहीं हो सके, टैलेंटेड होने के बावजूद जिन सितारों को फिल्मी पर्दे पर चमकने का मौका नहीं मिला, OTT उनके लाइये वरदान साबित हुआ है। आज उनके टैलेंट की भी कदर की गई और उन्हें हाथों हाथ लिया जाने लगा, जिससे उनका करियर भी चमक गया और यह बेहद पॉपुलर भी हो गए।

वेब सीरीज के चलते ही महिला कलाकारों को भी अपने हुनर को साबित करने का पूरा मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में कई अभिनेत्रियों ने OTT प्लेटफार्म पर अपने दमदार अभिनय के चलते घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। पहले जहां अभिनेत्रियां फिल्मों में ग्लैमर लाने के लिए काम करती थी वही अभी अभिनेत्रियां दमदार रोल करके अपनी काबिलियत साबित कर रही है। आज हम नजर डालेंगे कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों पर जिनकी किस्मत OTT ने चमका दी।

मिथिला पालकर

मिथिला पलकर बेहद ही क्यूट और मासूम लगती है, इन्होंने अपनी क्यूट से मुस्कान और घुंघराले बालों के बदौलत नहीं बल्कि अपने टैलेंट के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। मिथिला पालकर ने वेब सीरीज “लिटिल थिंग्स” के जरिए इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। उन्हें लिटिल थिंग्स के अलावा मिथिला चॉपस्टिक और त्रिभंगा में भी देखा जा चुका है।

श्वेता त्रिपाठी

श्वेता त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है उन्होंने वेब सीरीज मिर्जापुर के जरिए सफलता के झंडे गाड़ दिए। मिर्जापुर में उन्होंने गोलू नाम की लड़की का किरदार निभाया था, इनकी अभिनय आपने जरूर देखा और सराहा होगा। मिर्जापुर के अलावा श्वेता द ट्रिप, लाखों में एक, मेड इन हेवन, और ट्रिपलिन में नजर आ चुकी है।

रसिका दुग्गल

रसिका दुग्गल मिर्जापुर में कालीन भैया की पत्नी का किरदार निभाया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।  इसके अलावा उन्हें दिल्ली क्राइम, मेड इन हेवन, ए सूटेबल ब्वॉय और आउट ऑफ लव में भी देखा जा चुका है।

शोभिता धुलिपाला 

शोभिता धुलिपाला ने अपने दमदार अभिनय से खुद को इंडस्ट्री में खरा साबित किया है। इन्होंने मेड इन हेवन वेब सीरीज में दमदार अभिनय किया था। वर्ड ऑफ़ ब्लड और घोस्ट स्टोरीज में अपने किरदार से उन्होंने फैंस को काफी प्रभावित किया। खबर तो यह भी है कि वह हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी बन सकती है।

सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता को वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स के जरिए सफलता मिली थी। इसमें उन्होंने दामिनी रिजवी रॉय का किरदार निभाया था। इस वेब सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए उन्होंने बोल्ड सीन के रिकार्ड भी तोड़ दिए थे। सयानी गुप्ता फिल्म पगलैट, एक्सोन और पोशम पा में भी नजर आ चुकी है।

अनुप्रिया गोइंका

अनुप्रिया ने एक विज्ञापन में लैसबियन लड़की का किरदार निभा कर काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। अनुप्रिया असुर, आश्रम, द फाइनल कॉल और सैक्रेड गेम्स जैसी बड़ी वेब सीरीज का भी हिस्सा रही है। अनुप्रिया फिल्मों के साथ-साथ OTT प्लेटफार्म पर जबरदस्त जादू बिखेर रही है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।