कभी विनोद खन्ना इस एक्ट्रेस को इंग्लैंड से ढूंढकर लाए थे, अब लाइमलाइट से दूर बिता रही ऐसी ज़िंदगी

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें आएं जिन्होंने बेहद कम समय में सफलता हासिल की साथ ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। फिल्मी दुनिया में कब किसके सितारें चमक जाए कुछ कह नही सकते। 90 के दशक में ऐसे कई सितारें अभी तक बॉलीवुड में बने हुए हैं और दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। लेकिन वही दूसरी ओर ऐसे भी कई सितारें हैं जिन्होंने जितनी जल्दी पॉपुलैरिटी हासिल की, उतनी ही जल्दी लाइमलाइट से दूर भी हो गए। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी ही शख्स के बारे में बताते हैं जो हिट फिल्म में काम करने के बावजूद आज बॉलीवुड से गायब हैं।

हम बात कर रहे हैं अंजली जावेरी की जिनको बॉलीवुड में लाने वाले और कोई नही बल्कि 90 के दशक के सुपरहिट हीरो विनोद खन्ना थे। दरअसल उन दिनों विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय खन्ना को फिल्मी दुनिया में लांच करने की तैयारी कर रहे थे,वो ‘हिमालय पुत्र’ नाम से एक फ़िल्म बना रहे थे जिसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी। जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में अंजली जावेरी को देखा और उनकी खोज पूरी हुई। हालांकि विनोद खन्ना की यह फ़िल्म बॉक्स आफिस पर चली नही जिसके बाद अक्षय खन्ना जो कि एक मशहूर एक्टर के बेटे थे उन्हें कभी भी लीड रोल नही मिला।

भले ही आज अंजली जावेरी फिल्मी दुनिया से गायब हैं मगर एक वक्त था जब अंजली ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और काजोल के साथ फ़िल्म “प्यार किया तो डरना क्या” में काम किया था। उन्हें इस फ़िल्म में अरबाज खान के अपोजिट साइन किया गया था और दर्शकों ने उनके इस रोल को खूब पसंद किया था।

अंजली जावेरी ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम किया हैं मगर उनका फिल्मी करियर कभी आगे नही बढ़ सका। उन्हें मात्र एक फ़िल्म से पहचान मिली जो थी “प्यार किया तो डरना क्या”। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी अंजली कभी एक सफल एक्ट्रेस नही बन पाई।

whatsapp channel

google news

 

बात करें अगर उनकी निजी जिंदगी की तो अंजली ने मॉडल और एक्टर तरुण अरोड़ा से शादी रचाई हैं। बता दें कि तरुण ने फ़िल्म “जब वी मेट” में करीना कपूर खान के बॉयफ्रेंड अंशुमन का किरदार निभाया था। भले ही अंजली जावेरी को बॉलीवुड में मनचाही सफलता ना मिली हो मगर साउथ इंडस्ट्री में वह एक जाना माना चेहरा हैं।

हिंदी फिल्मों के अलावा अंजली ने साउथ में तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम किया हैं। इतना ही नही उनकी साउथ की हर फिल्में हिट भी साबित हुई हैं। हालांकि बितते समय के साथ अंजली ने फिल्मों से दूरी बना ली और अब एक अलग जिंदगी बिता रही हैं।

Share on