Nysa Devgan: अच्छे से हिन्दी भी नहीं बोल पाती न्यासा देवगन, जाने कितनी पढ़ी-लिखी अजय देवगन की बेटी?

Nysa Devgan Education: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक डेब्यू ना किया हो, लेकिन इसके बावजूद भी न्यासा देवगन की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। न्यासा देवगन से जुड़ी हर दिन कोई न कोई तस्वीर या खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इसके अलावा न्यासा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में छाई रहती है। हाल फिलहाल न्यासा देवगन की एक नई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें न्यासा को हिंदी में बात करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि इस दौरान न्यासा देवगन जिस अंदाज में हिंदी में बात कर रही है उसने उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर ला खड़ा किया है।

Nysa Devgan

वायरल हुई न्यासा देवगन की टूटी-फूटी हिन्दी स्पीच

इस वायरल वीडियो में न्यासा पीले कलर के सूट सलवार में नजर आ रही है। इस दौरान वह बच्चों को पढ़ाई के बारे में समझा रही है। बता दें कि न्यासा देवगन हाल ही में ग्रामीण अहमदनगर के एक स्कूल में छात्रों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान न्यासा ने बच्चों को शिक्षा के बारे में समझाया। हालांकि बच्चों से हिन्दी में बात करते हुए उन्हें हिन्दी शब्दों के इस्तेमाल में काफी परेशानी भी हुई। वीडियो में हिंदी का भाषण देते हुए न्यासा ने कहा- जब से मैं बची थी मुझे पढ़ना बहुत पसंद था… मैं हर दिन दो-तीन किताबें पढ़ती थी… मेरी मां को भी मुझे पढ़ाने का बहुत शौक था… आपको देखकर मुझे बहुत खुशी है… आप भी पढ़ना बंद मत करो।

न्यासा देवगन की हिंदी स्पीच ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही हंगामा मचा दिया है। हर कोई न्यासा देवगन को उनकी इस टूटी-फूटी हिंदी स्पीच के लिए ट्रोल कर रहा है। इतना ही नहीं न्यासा की इस हिंदी स्पीच के साथ ही उनकी एजुकेशन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर अजय और काजोल की लाडली न्यासा देवगन कितनी पढ़ी लिखी है?

Nysa Devgan

कितनी पढ़ी लिखी है न्यासा देवगन?

न्यासा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को मुंबई में हुआ था। न्यासा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से पूरी की है। यहां से हाई स्कूलिंग करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए न्यासा देवगन सिंगापुर चली गई थी, जहां उन्होंने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में अपने आगे की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वह हायर स्टडीज के लिए स्विजरलैंड शिफ्ट हो गई।

Nysa Devgan

बता दें न्यासा देवगन को पढ़ाई के साथ-साथ ट्रैवलिंग करना, कॉमिक्स पढ़ना और टीवी देखना बहुत पसंद है। न्यासा देवगन अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ क्लब पार्टी करती हुई सपोर्ट की जाती है। न्यासा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने ट्रांसफॉरमेशन को लेकर बटोरी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि न्यासा देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड्स में से एक है।

Kavita Tiwari