आम लोग ही नहीं सेलेब्रिटी भी स्लिम और डाइटिग के चक्कर हो चुकी है बेहोश, कई बड़ी अभिनेत्रियाँ हैं शामिल

ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स को अपने स्टारडम और फिटनेस को बनाए रखना कितना मुश्किल होता है। उन्हें घंटो घंटो तक फिल्मों की शूटिंग और जिम में समय देना पड़ता है। उनका लाइफ स्टाइल बेहद अनुशासित होता है। उन्हें खान-पान भी बहुत कंट्रोल में रखना होता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि वे अपने बिजी शिड्यूल में निजी जिंदगी और हेल्थ को बैलेंस कर पाना भूल जाते हैं। इस वजह से ऐसा  भी होता है कि स्टार्स फिल्म या शो के सेट पर ही कमजोरी से बेहोश हो जाते हैं। कई सारे बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स हुए  के साथ ऐसा हो चुका हैं। आईए आज जानते हैं कौन-कौन वे सितारे हैं जो सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हुए।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी 

हाल ही में श्वेता तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनका ब्लडप्रेशर लो था और वे काफी कमजोरी महसूस कर रही थी। श्वेता तिवारी ने पिछले कुछ महीनों मे अपना काफी वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने डायटिंग और जिम का सहारा लिया था। श्वेता जब अस्पताल में भर्ती हुई तो उनके पति अभिनव कोहली ने ताना मारते हुए कहा था कि खुद को खूबसूरत और फिट बनाने के लिए उन्होंने अपना यह हाल कर लिया है। दरअसल श्वेता तिवारी और उनके पति अलग हो चुके हैं। पिछले दो साल से दोनों अलग रह रहे हैं। इस बीच श्वेता कोर्ट में बेटे की कस्टडी की लड़ाई जीत चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण 

whatsapp channel

google news

 

दीपिका बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। लेकिन एक बार अवॉर्ड शो के दौरान वे काम के प्रेशर के चलते बेहोश हो गई थी। उन दिनों दीपिका फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग में व्यस्त थीं। फिल्म की शूटिंग के तुंरत बाद वो एक अवॉर्ड शो की रिहर्सल करने पहुंची थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई थी।

आलिया भट्ट

दीपिका पादुकोण 

आलिया बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस मानी जाती है। लेकिन उनके साथ भी ऐसा हो चुका है, वो भी एक नहीं दो नहीं बल्कि कई बार आलिया फिल्मस के सेट पर बेहोश हुई हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने इश्क वाला लव के सेट पर वे दो बार बेहोश हो गई थीं। वे फिल्म शानदार के सेट पर भी कई बार बेहोश हुई थी और हाल ही में वो अपनी आने वाले फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर भी बेहोश हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी कई बार फिल्म के सेट पर बेहोश हो चुकी हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट पर प्रियंका चोपड़ा बेहोश हो गई थीं। जिसके बाद छह घंटे के लिए फिल्म की शूटिंग बंद कर दी गई थी और डॉक्टर सेट पर आए थे।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी

टीवी सितारों के बारे में बात की जाए तो इसमें मेल एक्टर अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है। शो परदेस में है मेरा दिल के सेट्स पर अर्जुन बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी होना पड़ा था।

शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम 

एक बार एक्टर शोएब इब्राहिम भी सेट पर बेहोश हो गए थे। शोएब शो कोई लौट आया है और नच बलिए की साथ में शूटिंग के दौरान बेहोश हो गए थे।

शोएब इब्राहिम

सुरेखा सिकरी 

दिवंगत एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी सीरियल परदेस में है मेरा दिल की शूटिंग करते हुए सेट।पर ही बेहोश हो गई थीं। कहा जाता है कि उस दिन सुरेखा सिकरी ने लंच नहीं किया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Share on