करिश्मा कपूर नही इस बेटी ने तोड़ी थी कपूर खानदान की परंपरा, जी रही अब गुमनामी की जिंदगी

हमारे फ़िल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान का एक अलग नाम और रुतबा है जो कि सिनेमा के दौर की शुरुवात से ही बना हुआ है। कपूर खानदान के कई लोगों ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है फिर चाहे वो पृथ्वीराज कपूर (Prithiviraj Kapoor)हों या फिर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor), शम्मी कपूर (Shammi Kapoor), शशि कपूर (Shashi Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi kapoor) हो। इन महान व दिग्गज कलाकरों के बारे में तो आप सब कुछ जानते हैं। लेकिन आज हम आपको कपूर खानदान की उस बेटी से मिलवाते हैं जिसने इस खानदान की सालों की परंपरा को तोड़ दिया था। जी हां आपको बतादें कि कपूर खानदान में किसी भी महिला को फिल्मों में काम करने की इजाजत नही थी।

Karishma kapoor

करिश्मा कपूर ने तोड़ा था कपूर खानदान की परंपरा :-

मगर लोगों का ऐसा मानना है कि 90 के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ही वो बेटी हैं जिन्होंने पृथ्वीराज की परंपरा को तोड़कर फिल्मों में काम करना शुरू (Karishma Kapoor broke the tradition of Kapoor’s family) किया था। खबरों की माने तो करिश्मा कपूर से पहले कपूर खानदान की किसी भी महिला ने फिल्मों में काम नहीं किया था और ना ही किसी को इजाजत थी। पृथ्वीराज कपूर द्वारा बनाये गए इस परंपरा को तोड़ने की हिम्मत किसी में नही थी।

Karishma kapoor

whatsapp channel

google news

 

शशि कपूर की बेटी ने सबसे पहले रखा था फिल्मों में कदम :-

मगर कहा जाता है कि करिश्मा कपूर ही अपने खानदान की वो पहली लड़की थी जिन्होंने ना सिर्फ इस परंपरा को तोड़ा था बल्कि बॉलीवुड पर अपने हुनर के जरिये राज भी किया था। हालांकि ये बात पूरी तरह से सच नही है। जी हां, दरअसल करिश्मा कपूर से भी पहले खानदान की एक लड़की ने इस परंपरा को तोड़ा था। बतादें कि करिश्मा फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली कपूर खानदान की दूसरी बेटी हैं और जिन्होंने सबसे पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था वो हैं एक्टर शशि कपूर की बेटी संजना कपूर। बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि संजना कपूर (Sanjana Kapoor) ने भी फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम किया है।

Sanjana kapoor

पिता द्वारा निर्माण की गई फ़िल्म में संजना ने किया था काम :-

मालुम हो की शशि कपूर और जेनिफर कैंडल (Jennifer Kendal) तीन बच्चों के माता-पिता थे जिनका नाम करण कपूर (Karan Kapoor), कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) और बेटी संजना कपूर (Sanjana Kapoor) है। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि शशि कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिये फ़िल्म ’36 चौरंगी लेन’ का निर्माण किया था और इसमें उन्होंने अपनी बेटी संजना कपूर को कास्ट किया था।

Shashi kapoor with his family

यूं तो इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल ने निभाया था लेकिन उनके बचपन के किरदार में संजना कपूर नजर आई थीं और इस दौरान उनकी उम्र महज 14 साल थी। इसके अलावा साल 1984 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘उत्सव’ में भी संजना कपूर नजर आई थीं।

Share on