निरहुआ खुलेआम कर रहे आम्रपाली के साथ रोमांस, वायरल हुआ दोनों का रोमेंटिक Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 अप्रैल 2022, 10:57 पूर्वाह्न

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri Film Industry) में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Nirahua Yadav and Amrapali Dubey) की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर एक साथ नजर आती है, तो धमाल मचा आता है। वही दोनों के लवअफेयर के चर्चे भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक नया वीडियो (Nirahua Yadav and Amrapali Dubey Video Viral) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो को खुद आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम (Amarpali Dubey Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है।

Nirahua and Amrapali

रोमेंटिक अंदाज में निरहुआ-आम्रपाली ने जीता दिल

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने इस रोमांटिक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने क्या कैप्शन में इमोजी अटैच किए हैं, जिन्हें देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि वह कहना चाहती हैं कि- हम दोनों यानी उन्हें और निरहुआ को किसी की नजर ना लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

बात वीडियो की करें तो बता दे इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए हैं। इस दौरान निरहुआ ने काले रंग की शर्ट और डेनिम पहना है, तो वहीं आम्रपाली ने काले रंग की साड़ी पहनी है। ऑल ओवर दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आम्रपाली और निरहुआ के नए वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Nirahua and Amrapali

वीडियो में दोनों समंदर के किनारे एक ब्रिज पर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। इस दौरान निरहुआ आम्रपाली की तरफ बढ़ रहे हैं और आम्रपाली को अपनी बाहों में लेते हुए उनके साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दे यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म विजयपथ के गाने राह में उनसे मुलाकात हो गई से जुड़ा हुआ है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।