Nirahua Net Worth: करोड़ो के मालिक है निरहुआ, मुबंई में आलीशान घर के साथ ये लग्जरी गाड़िया खड़ी है बेड़े में, देखें लिस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 फरवरी 2023, 10:47 पूर्वाह्न

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 44 साल के हो गए हैं। निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में तब की थी, जब पिता के निधन के बाद अचानक उन पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई थी। ऐसे में जो संगीत, जो संगीत उन्हें विरासत में अपने पिता, अपने ताऊ और अपने बड़े भाइयों से मिला था, उसी को उन्होंने अपने जीवन का सहारा बनाया और इसी के जरिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ‘निरहुआ सटल रहे’ से डेब्यू किया। आज आलम यह है कि दिनेश लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua

फिल्मों का गारंटी कार्ड है निरहुआ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की लोकप्रियता का आलम यह है कि आज उन्हें फिल्मों और गानों का हिट गारंटी कार्ड कहा जाता है। निरहुआ एक सिंगर-एक्टर के अलावा एक नेता के तौर पर भी अपनी पहचान खड़ी कर चुके हैं। बता दे हाल ही में निरहुआ ने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा की आजमगढ़ सीट से उपचुनाव में जबरदस्त जीत हासिल कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है।

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua

44 साल के निरहुआ ने अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ कई सुपरहिट गाने ही नहीं दिए, बल्कि कई सुपर डुपर हिट फिल्में भी दी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लंबी हिट फिल्मों के लिस्ट का टाइटल निरहुआ के नाम पर ही है और यही वजह है कि वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हाईएस्ट पैड एक्टर माने जाते हैं।

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua

निरहुआ की नेटवर्थ

भोजपुरी फिल्मों में अपनी गायकी और अपने अभिनय के दम पर निरहुआ ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। बात निरहुआ की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि निरहुआ के पास मुंबई में एक बेहद आलीशान घर है, जो हर तरह की सुख सुविधा से लैस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत 3 करोड़ों से ज्यादा है। बता दे निरहुआ अपनी एक फिल्म के लिए 50 से 70 लाख रुपए चार्ज करते हैं। आज निरहुआ के पास कुल 6 करोड़ की संपत्ति है। अपनी संपत्ति का ब्यौरा उन्होंने हाल ही में अपने चुनावी हलफनामे में दिया था।

निरहुआ की संपत्ति

इसके साथ ही बात निरहुआ के संपत्ति की करे तो बता दे कि निरहुआ के पास एक करोड़ रुपए की कृषि भूमि 15 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि और गोरखपुर में 15 लाख रुपए का एक फ्लैट है, जो बेहद खूबसूरत और आलीशान है।

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua

जबरदस्त है निरहुआ का कार कलेक्शन

निरहुआ के कार कलेक्शन की बात करें तो बता दे कि उनके कार कलेक्शन में फॉर्च्यूनर के साथ-साथ और 3 महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत 54 लाख रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास एक बाइक भी है। निरहुआ ने अपनी संपत्ति को कई अलग-अलग जगहों पर निवेश किया हुआ है। ऐसे में उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा बांड और शेयर में भी इन्वेस्ट किया है

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।