निरहुआ ‘रिक्शावाला’ हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, Range Rover- Fortuner जैसी लग्जरी कारों सहित है कई आलीशान घर

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक नामचीन चेहरा है। इतना ही नहीं उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का शाहरुख खान भी कहा जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन्हें सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने करोड़ों की कमाई (Dinesh Lal Yadav Net Worth) भी की है। निरहुआ ने अपने एक इंटरव्यू (Dinesh Lal Yadav Interview) के दौरान खुद बताया था कि उनकी जिंदगी की पहली कमाई ₹500 की थी, लेकिन आज यही निरहुआ एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये की फीस (Dinesh Lal Yadav Per Movie Fees) लेते हैं।

Dinesh Lal Yadav

करोड़ों के मालिक है दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में आजमगढ़ के मुजफ्फरपुर में बीजेपी के कमल को खिलाते हुए अपनी जीत दर्ज की है। इस दौरान निरहुआ ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी निजी संपत्ति को लेकर एक पूरा ब्यौरा दिया था, जिसके मुताबिक उनके पास करीब 6 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 45 लाख का एक व्यवसायिक संपत्ति कारोबार गोरखपुर में और 3 करोड रुपए का एक फ्लैट मुंबई में है। निरहुआ के पास एक करोड़ रुपए की कृषि भूमि और 15 लाख की गैर कृषि भूमि भी है।

Dinesh Lal Yadav

whatsapp channel

google news

 

लग्जरी कारों के शौकिन है निरहुआ

चुनावी हलफनामे के मुताबिक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पास दो लग्जरी कारें भी है। निरहुआ को गाड़ियों का बहुत शौक है। यही वजह है कि उनके गैराज में 42 लाख की रेंज रोवर और 10 लाख की फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां खड़ी है। निरहुआ के पास कुल 52 लाख 50 हजार रुपए की लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा उनके पास एक बजाज पल्सर बाइक भी है।

Dinesh Lal Yadav

लाखों में हैं बैंक बैलेंस

बात निरहुआ के बैंक बैलेंस की करें तो बता दें उनके बैंक खाते में 4 लाख नगद और 16 लाख की ज्वेलरी है। उन्होंने बॉन्ड और शेयर में करीब 1.5 लाख रुपए निवेश कर रखे हैं। ऐसे में उनके पास 7 लाख की बीमा पॉलिसी है और साथ ही एक जनरेटर भी है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है।

Share on