निरहुआ-आम्रपाली दुबे करने वाले हैं शादी? कहा- ‘साथ अधूरा तब तक जब तक पूरे ना हो फेरे सात’

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamarpali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) दोनों को बेहद पसंद करते हैं। वही अब दोनों का एक नया वीडियो तेजी (Dinesh lal Yadav And Aamrapali Dubey Video Viral) से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस वीडियो में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव फिल्म नदिया के पार (Nadiya Ke paar) की गुंजा और चंदन का किरदार निभाते हुए बेहद खूबसूरत लव केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं।

Dinesh lal Yadav And Aamrapali Dubey

यह वीडियो आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ नदिया के पार के गाने कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया पर लिप्सिंग करते और अपने लव केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफें भी कर रहे हैं।

Dinesh lal Yadav And Aamrapali Dubey

whatsapp channel

google news

 

यह वीडियो ब्लैक एंड वाइट फॉर्मेट में शूट किया गया है। वीडियो की खूबसूरती उनकी लव केमिस्ट्री को और भी ज्यादा पढ़ा रही है। महज कुछ ही घंटों में यह वीडियो 46 हजार के व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। साथ ही इस वीडियो पर दोनों के फैंस उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने क्या कैप्शन में विंटेज लिखा है। बात कमेंट की करें तो बता दें इस दौरान उनके फैंस ने कमेंट करते हुए दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बताया है। साथ ही भोजपुरी सिंगर रिनी चंद्रा ने कमेंट कर लिखा- आप दोनों बहुत प्यारे हैं।

Share on