निरहुआ की ‘रानी’ आम्रपाली दुबे ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, एक्टर ने खुलाआम कहा- लव यू डार्लिंग…

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) जगत के पावर कपल कहे जाने वाले दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) की जोड़ी काफी मशहूर है। दोनों जब भी किसी फिल्म (Dinesh Lal Yadav And Amarpali Dubey News) में साथ नजर आए हैं, उस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वही आज निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का जन्मदिन (Dinesh Lal Yadav Birthday) है। उनके इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी कथित गर्लफ्रेंड (Dinesh Lal Yadav Girlfriend) कहीं जाने वाली आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey Post) ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Nirahua And Amrapali Dubey

43 साल के हुए निरहुआ

इस दौरान भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने कई तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। आम्रपाली दुबे ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- मेरे स्पेशल बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं, अच्छे-बुरे और बेहतरीन समय में आपने मुझे हमेशा समझा। आपको जानते हुए 8 साल हो गए है, ये 8 साल मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत साल है। खूब खुश रहिए, हमेशा स्वस्थ रहिए और जीवन भर ऐसे ही एक नंबर रहिए…दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’।

whatsapp channel

google news

 

निरहुआ ने खुलेआम किया इजहार!

अमरपाली दुबे के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर कमेंट करते हुए निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस कमेंट को लेकर उन्हें ठीस भी किया है। आम्रपाली के इस पोस्ट पर खुद निरहुआ ने भी खूबसूरत अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

Nirahua And Amrapali Dubey

आम्रपाली के पोस्ट पर निरहुआ ने मजेदार अंदाज में पोस्ट करते हुए सरेआम अपने प्यार का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल निरहुआ ने लिखा- थैंक्स, लव यू डार्लिंग…

Nirahua And Amrapali Dubey

इस पोस्ट को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी धमाल मचा हुआ है। इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने दिनेश को जन्मदिन की बधाई दी है और साथ ही हॉट और क्लैप इमोजी भी शेयर किए हैं।

Nirahua And Amrapali Dubey

बात निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रिश्ते की करें तो दोनों अक्सर अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते आए हैं। दोनों ने कभी भी आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के साथ रिश्ते की बात पर कभी हामी नहीं भरी है। दोनों के अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय से रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार तो दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुकी है।

Nirahua And Amrapali Dubey

वही बात निरहुआ की रियल लाइफ की करें तो बता दें उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है। इसके अलावा निरहुआ दो बच्चों के पिता भी हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ निरहुआ की फैन फॉलोइंग बिहार में भी काफी लंबी चौड़ी है। लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गानों को भी खासा पसंद करते हैं।

Share on