Nirahua-Amrapali एक-दूसरे को पढ़ा रहे प्यार का पाठ, Viral Video में दोनों की केमिस्ट्री देख सब भूल बैठे फैन

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 अप्रैल 2022, 11:50 पूर्वाह्न

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी कही जाने वाली आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ (Amrapali Dubey And Dinesh lal Nirahua) की जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी खासा सुर्खियां बटोर रही है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब भी उनका कोई रील या रियल वीडियो वायरल (Nirahua Amrapali Dubey Video Viral) होता है, तो कमेंट और प्यार बरसाने वालों का तांता लग जाता है। वहीं अब आम्रपाली और निरहुआ का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों शाहरुख (Shahrukh Khan) और शिल्पा (Shila Shetty) के गाने किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।

Nirahua Amrapali Dubey

वायरल हुआ आम्रपाली-निरहुआ का नया वीडियो

आम्रपाली और निरहुआ के इस वीडियो को उनके फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में। दोनों की लव केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है बात आउटफिट की करें तो बता दे वीडियो में निरहुआ कुर्ता-पजामा और चश्मा लगा शाहरुख की तरह किताबें पढ़ते नजर आ रहे हैं। तो वही आम्रपाली मिनी स्कर्ट में शिल्पा का किरदार निभाते हुए किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने की लिपसिंक कर एंट्री करती दिख रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???????????????????????????????????? ???????????????????? (@rockstar_aamrapali_dubey)

वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। यही वजह है कि यह वीडियो शेयर होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। दोनों की केमिस्ट्री से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक सब कुछ परफेक्ट लग रहा है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की कर रहे हैं।

Nirahua Amrapali Dubey

वही बात दोनों के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति का ऐलान किया है। इस फिल्म के शुभ मुहूर्त की फोटो सोशल मीडिया के जरिए सामने आ चुकी है। दोनों इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं। इसके अलावा यह जोड़ी राजा डोली लेके आजा में भी एक साथ नजर आने वाली है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।