निरहुआ के पिता ने की है दो शादियां, देखें भाई और दो सौतेली बहनों के अलावा परिवार में और कौन-कौन

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua Family: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ आज एक सुपर हिट अभिनेता होने के साथ-साथ एक राजनेता भी है। राजनीति की दुनिया में भी दिनेश लाल यादव के नाम का डंका बजता है। ऐसे में उनकी फिल्मों और गानों को पसंद करने वालों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है, लेकिन क्या आप अपने फेवरेट जुबली स्टार निरहुआ के परिवार के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आइए हम आपको उनके परिवार के साथ-साथ कुछ ऐसी दिलचस्प बातें भी बताते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा।

Dinesh Lal Yadav

पिता ने की थी दो शादियां

दिनेश लाल यादव निरहुआ का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। उनके परिवार के लोगों में उनका सबसे गहरा रिश्ता अपनी मां के साथ है। निरहुआ हमेशा से अपनी मां के लाडले रहे हैं। वह अपनी मां के साथ अपनी जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव को साझा करते हैं। यही वजह है कि निरहुआ अपनी मां के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरों को भी अक्सर साझा करते हैं, लेकिन इन सबके बीच में निरहुआ के पिता के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना है ऐसे में बता दें कि निरहुआ के पिता ने दो शादियां की थी। हालांकि उनके दो शादी करने के पीछे जो वजह थी वे उनकी मजबूरी थी।

Dinesh Lal Yadav

whatsapp channel

google news

 

कुल कितने भाई-बहन है दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव निरहुआ के पिता का नाम कुमार यादव है। उनकी पहली पत्नी का अचानक निधन हो गया था। ऐसे में पत्नी के निधन के बाद उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ी थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम सुशीला और आशा है। वहीं दूसरी शादी से उनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव, प्रवेश लाल और ललिता है।

Dinesh Lal Yadav

निरहुआ के परिवार में अब उनके पिता उनके साथ नहीं है। उन्होंने कई सालों पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। पिता के जाने के बाद निरहुआ पर पूरे घर की जिम्मेदारी आ गई थी। आज निरहुआ का परिवार सिर्फ खुशहाल ही नहीं है, बल्कि एक संपन्न परिवार भी है। निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव भी इंडस्ट्री का नामचिन चेहरा है। बता दे दिनेश लाल यादव के परिवार में उनकी मां के अलावा कुल 5 भाई बहन है।

Dinesh Lal Yadav

सुपहिट है भोजपुरी के जुबली स्टार निरहुआ

दिनेश लाल यादव का इंडस्ट्रीज से पहले से ही नाता है। दरअसल उनके चाचा और बड़े पापा बिरहा गाया करते थे। ऐसे में उनकी दिलचस्पी भी बेहद कम उम्र में गायन की तरफ मुड़ गई थी। यही वजह रही कि दिनेश लाल यादव ने पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया में नजर आए। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पर्दे पर जब उन्होंने डेब्यू किया तो उनकी फिल्में चल पड़ी और आज आलम यह है कि दिनेश लाल यादव जिस फिल्म में अभिनय करते हैं, वह सुपरहिट साबित होती है।

Share on