पवन सिंह (Pawan Singh) की लुलिया यानी भोजपुरी की सुपर एनर्जेटिक एक्ट्रेस कही जाने वाली निधि झा (Nidhi Jha) ने हाल ही में भोजपुरी के स्टार यश कुमार (Yash Kumar) के साथ सगाई की थी। उनकी सगाई के बाद से दोनों की शादी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। बता दें जहां निधि झा की यह पहली शादी है, तो वहीं यश कुमार की यह दूसरी शादी है। यश कुमार ने पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Yash Kumar First Wife Anjana Singh) से की थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है। हालांकि उनकी पहली शादी चली नहीं और दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए। इसके बाद यश ने निधि झा से इसी साल फरवरी में सगाई की। वहीं अब जल्द ही यह कपल शादी (Nidhi Jha-Yash Kumar Wedding Date) के बंधन में बनने वाला है।
यश की दुल्हनियां बनेगी निधि
बता दे भोजपुरी एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा अगले महीने ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की डेट का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है। इस पोस्ट में निधि झा ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दोनों के नाम के साथ शादी की तारीख नीचे लिखी हुई है- 25.05.2022…
View this post on Instagram
निधि झा के इस पोस्ट से यह साफ है कि निधि और यश कुमार ने अपने शादी के लिए इस तारीख को सेव कर लिया है। निधि के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी शादी की तारीख पक्की होने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- बधाई यश भैया और निधि दी… तो वही एक यूजर ने कहा- आप दोनों शादी कहां से कर रहे हैं, बलिया या कहीं और से… इस तरह कमेंट में लोगों ने कई तरह के सवाल और शुभकामनाएं लिखी हैं।
बता दे इसी साल फरवरी महीने में भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने सगाई की थी। इनकी सगाई की फोटोस ने सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान निधि और यश दोनों के फैंस ने उनपर जमकर प्यार बरसाए था।