Nidhi jha: ससुराल मे पहली रसोई बनाकर निधि झा ने ससुराल वालों मजेदार अंदाज मे वसूले पैसे, देखें video

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह की लुलिया के नाम से फेमस अदाकारा निधि झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इसके अलावा वह अपने ऑफिशियल यूट्यूब ब्लॉक पर भी अपनी जिंदगी से जुड़े पलों को फैंस के साथ साझा करती नजर आती है। हाल ही में निधि झा (Nidhi Jha) ने अपने यूट्यूब पर एक नया वीडियो (Nidhi Jha Youtube Video) शेयर किया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस निधि झा अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति यश कुमार मिश्रा (Nidhi jha or Yash Kumar) के साथ हनीमून पर चली गई थी। वहीं अब निधि झा ने घर वापसी की, जिसके बाद वह पहली बार अपने ससुराल वालों के लिए खाना (Nidhi jha First Rasoi In Sasural) बनाती नजर आई है। अपने इस नए यू-ट्यूब ब्लॉक वीडियो में निधि झा अपनी पहली रसोई की नेक वसूली करती नजर आ रही है।

Nidhi jha or Yash Kumar

ससुराल में निधि झा की पहली रसोई

निधि झा ने अपने इस यूट्यूब ब्लॉग वीडियो में पूरे परिवार के साथ जमकर मस्ती की है। शादी के 3 महीने बाद उनके ससुराल का यह पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पहली बार अपनी ससुराल में खाना बनाने के बाद घरवालों से नेग की वसूली करती नजर आ रही है। निधि झा का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें उनकी ननद, जीजा, ससुर, भांजे सहित पति यश कुमार मिश्रा भी पूरे परिवार के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

नेग की वसूली करती दिखी निधि झा

बता दे निधि झा ने यह वीडियो यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह पूरे ससुराल वालों के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि निधि ने पहली बार ससुराल वालों के लिए खाना बनाने की रस्म पूरी की है। इसके बाद वे एक-एक कर सभी घरवालों से नेग की वसूली करती दिखाई दे रही है, जिसमें सबसे पहला ने वह अपने पति यश कुमार मिश्रा से नेग लेती है। इसके बाद वह एक-एक कर अपने जेठ, ननद और अपने जीजा से नेग लेती नजर आती है।

वायरल हुआ निधि झा का नया वीडियो

निधि झा का यह वीडियो यूट्यूब पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दे अब तक ये वीडियो 24,67,000 के व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। निधि झा की ससुराल वालों संग मस्ती लोगों के दिलों को काफी छू रही है। वहीं इस दौरान जब निधि झा अपने पापा यानी ससुर से जब नेग मांगती है, तो सभी वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि अभी ससुर जी तिजोरी से पैसे निकालेंगे और बहू को ढेर सारा प्यार देंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे निधि झा अपने ससुर से नेग लेने के बाद उनके पैर छूकर उनसे ढेर सारा आशीर्वाद लेती नजर आती है। निधि झा की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे निधि झा और यश कुमार की शादी को 3 महीने हो चुके हैं। उनकी शादी 2 मई 2022 को हुई थी।

यश कुमार की दूसरी पत्नी है निधि झा

निधि झा और यश कुमार मिश्रा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काऱी से वायरल हुई थी। इस ग्रैंड वेडिंग ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा था। खास बात यह है कि जहां यह निधि झा की पहली शादी थी, तो वही यश कुमार की यह दूसरी शादी थी। यश कुमार ने निधि झा से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।

Share on