भोजपुरी की ‘लूलिया’ Nidhi jha बनीं यश कुमार मिश्रा की दूसरी पत्नी, शादी की शानदार तस्वीरें Viral

भोजपुरी की लुलिया के नाम से मशहूर एक्ट्रेस निधि झा और भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा ने कल मुंबई के एक होटल में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी (Nidhi jha And Yash Kumar Mishra Wedding) की। बता दें इसी साल फरवरी में यश कुमार मिश्रा के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने सगाई की थी। वही शादी की खबरों के साथ ही दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें (Nidhi jha And Yash Kumar Mishra Wedding Photos) सोशल मीडिया पर तेजी से बारिश हो रही है और लोग जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

एक-दूजे के हुए यश-निधि

यश कुमार और निधि झा की सगाई की खबरों के साथ ही दोनों के लव अफेयर की चर्चा खासा सुर्खियां बटोरने लगी थी। दोनों ने जैसे ही अपने रिश्ते पर कंफर्मेशन की स्टैंप लगाई, तो यह बात सुखिया बटौरने लगी कि निधि झा यश कुमार मिश्रा की दूसरी पत्नी बनने जा रही है।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

whatsapp channel

google news

 

सगाई से शादी तक सब कुछ रहा ग्रैंड

निधि झा ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी सगाई और अपनी शादी की खबर को कन्फर्म किया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह यश कुमार के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों ने बीते साल ही इंस्टाग्राम के जरिए अपनी एक साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद लगातार दोनों के पब्लिकली वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

परिवार के साथ करीबी भी हुए शामिल

यश कुमार और निधि झा की शादी में उनके परिवार के साथ-साथ उनके कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए। शादी की सभी रस्में 29 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी। 29 अप्रैल से ही दोनों की शादी की हल्दी-मेहंदी रस्मों के साथ कई तस्वीरें सामने आई थी।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

शादी के बाद तुरंत शूट पर निकलेंगे दोनों

बता दे निधि झा और यश कुमार की शादी की सभी रस्में खत्म हो चुकी है और दोनों कल रात शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खासा बिजी हैं। इस वजह से दोनों शादी के बाद आउटडोर शूट के लिए निकल जाएंगे।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

यश कुमार की दूसरी पत्नी बनीं निधि

खास बात यह है कि यश कुमार की यह दूसरी शादी है। निधि झा उनकी दूसरी पत्नी है। एक्टर ने पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से की थी, हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए। बता दे यश और अंजना सिंह की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

यश कुमार और निधि झा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जहां दुल्हन बनीं निधि झा बेहद खूबसूरत लग रही है तो वहीं यश कुमार की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। दोनों ने मैचिंग आउटफिट्स कैरी किए हैं और तस्वीरों में दोनों के मुस्कुराते चेहरे से उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Share on