प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी के लिए निक जोनस ने बेच दिया था अपना स्टोर, कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने हुनर का परचम लहराने वाली देसी ग्रिल प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नही जानता। उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीता है। हॉलीवुड में जाने के बाद सच्चे प्यार के रूप में प्रियंका को निक जोनस मिले जिनके साथ वह अक्सर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नई-नई तस्वीरें और वीडिओज़ साझा करती रहती हैं। वही अभी हाल ही में प्रियंका ने एक मीडिया हाउस से खास बातचीत के दौरान अपनी सबसे प्यारी और महंगी चीज के बारे में बताया है।

निक ने दिया था ये गिफ्ट :-

Priyanka chopra and nick jonas

अपने इंटरव्यू में देसी गर्ल पीसी ने बताया कि उनके पास एक ऐसी महंगी और प्यारी चीज है जो उनके पति निक जोनस ने उन्हें दी थी और वो है उनकी सगाई की अंगूठी। प्रियंका ने अपने बातचीत में कहा, ‘मैं अगर ऐसा नहीं कहूंगी तो निक मुझे मार देंगे, लेकिन मैं अपनी ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत ही सेंटीमेंटल हूं। मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी।”

अंगूठी के लिए निक ने बेच दिया था अपना स्टोर :-

Priyanka chopra and nick jonas

whatsapp channel

google news

 

आपको बतादें कि जिस वक्त प्रियंका और निक की सगाई हुई थी उस दौरान उनके अंगूठी की खूब चर्चा हुई थी। जिसने भी उनकी अंगूठी को देखा, वो देखता ही रह गया था। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा के लिए सगाई की रिंग खरीदने के लिए निक जोनस ने अपना एक स्टोर बेच दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस अंगूठी की कीमत लगभग 2 लाख डॉलर थी।

फैशन सेंस को लेकर प्रियंका बटोरती हैं सुर्खियां :-

Priyanka chopra

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर नही बल्कि अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चे में रहती हैं। कभी उनके ड्रेस की लोग खूब तारीफ करते हैं तो कभी वह लोगों के बीच बुरी तरह से ट्रोल हो जाती हैं।

बुक में किये कई खुलासे :-

Priyanka chopra

आपकी जानकारी के लिए बतादें की हाल ही में पिसी ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ को लॉन्च किया है। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलू और खास किस्सों को लेकर खुलासे किए है। यही नही प्रियंका ने अपनी बुक में खुलासा करते हुए बताया है कि उनके करियर में एक समय ऐसा था जब निर्देशक उनसे ये कहते थे कि वो रिविलिंग कपड़े पहने, जिसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थी।

महंगे स्टार्स की लिस्ट में शुमार है प्रियंका :-

Priyanka chopra

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती दौर में अधिकतर फिल्मों में सेकंड लीड का किरदार निभाया है। इसी दौरान उनका नाम कई सह कलाकारों के साथ भी जुड़ा। लेकिन प्रियंका ने इन सब पर ध्यान ना देते हुए अपने करियर पर फोकस किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

Share on