‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द होगी नए नट्टू काका की एंट्री, जानिए कौन है यह कलाकार!

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 08 नवम्बर 2021, 9:08 अपराह्न

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का बीते अक्टूबर महीने में कैंसर की वजह से निधन हो गया था । इसके बाद से नट्टू काका का किरदार शो में खाली पड़ा है । अटकले लगाई जा रही है कि अब घनश्याम नायक की जगह किसी और को नट्टू काका के किरदार में देखा जा सकता है ।

जल्द शो में दिखने वाले हैं नए नट्टू काका

Nattu Kaka
Nattu Kaka

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है । इंस्टाग्राम पर इस शो के काफी फैन पेज भी बने हुए हैं । यह फैन पेज शो से जुड़ी सारी छोटी बड़ी खबरें लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???????????????????????????????? | ???????????????????? | ????????????????™ (@jehtho)

अब इन्हीं फैन पेजो पर नए नट्टू काका को लेकर तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि जल्द ही शो में नए नट्टू काका दिखने वाले हैं ।

नट्टू काका की कुर्सी पर बैठा दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर नए नट्टू काका को लेकर वायरल हो रही तस्वीर में गढ़ा इलेक्ट्रॉनिक्स को दिखाया गया है और नट्टू काका की कुर्सी पर एक शख्स बैठा दिख रहा है। इस शख्स को लेकर दावा किया जा रहा है यही शो के नए नट्टू काका होंगे लेकिन इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्योंकि अभी शो के  मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है ।

About the Author :