नेहा कक्कड़-हनी सिंह के नए गाने ‘कांटा लगा’ आते ही मचा बबाल, आप भी सुने क्या है इस ‘कांटा लगा’ गाने मे

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 09 सितम्बर 2021, 4:23 अपराह्न

नेहा कक्कड़ का नया सॉंग ‘कांटा लगा’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और योयो हनी सिंह तथा टोनी कक्कड़ ने मिलकर गाया है। नेहा कक्कड़ अपने इस गाने पर झुमती हुई भी नज़र आई थी, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने की रील साझा की है। लेकिन लगता है फैंस को उनका यह गाना पसंद नहीं आया है। इस गाने के बोल सुनकर फैंस उनके दिमाग ही चकरा गया है।

नेहा कक्कड़-हनी सिंह के नए गाने 'कांटा लगा' आते ही मचा बबाल,आप भी सुने क्या है इस 'कांटा लगा' गाने मे

जब से नेहा ने अपने गाने का वीडियो शेयर किया गया है, लोग लगातार इस पर अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर लोग लगातार नेहा के इस गाने को मजाक उड़ा रहे हैं। एक फैन्स ने लिखा है- उई मां, उई मां बचा लो मुझे। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- ये गाना किस महान शख्सियत ने लिखा है। यहाँ तक कि कुछ लोगों ने नेहा कक्कड़ के पहनावे पर भी सवाल उठाया है। एक शख्स ने व्यंग्य करते हुए लिखा है – ये क्या पहना है, इसे कॉस्ट्यूम कहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

ज्यादातर लोगों ने नेहा कक्कड़ इस गाने के बोल को नापसंद कर दिया है। इस गाने को नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने ही लिखा है। लेकिन इतनी सारी आलोचना के बाद भी नेहा के इस गाने के रिलीज होने के कुछ घंटों के अंदर ही 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल यह गाना और पहले रिलीज किया जाना था, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन के बाद गाने की रिलीज टाल दी गई।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।