बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर में से एक नेहा कक्कड़ को आज हर कोई जानता हैं। नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश ही नही बल्कि विदेश में भी अपना नाम कमाया हैं। अपने चुलबुले अंदाज़ और बेहतरीन आवाज से नेहा ने हर किसी का दिल जीत लिया हैं तभी यो इनके गाने आते ही हिट हो जाते हैं। हालांकि नेहा ने कभी कोई सिंगिंग क्लासेज नही की लेकिन फिर भी लोग उनके आवाज़ के दीवाने हैं।
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/neha-kakkar-shaadi-1.jpg)
नेहा आज जिस मुकाम पर हैं वह सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा हैं लेकिन एक वक्त था जब नेहा और उनकी फैमिली के पास खाने तक के पैसे नही थे। वो कहते हैं ना अगर आपके पास टैलेंट हो तो मेहनत करने की इच्छा तो आपका वक़्त पल में बदल सकता हैं। एक वक्त पर पैसों की तंगी झेलने वाली नेहा आज करोड़ों कमाती हैं। इतना ही नही नेहा की कमाई हर साल 32 प्रतिशत बढ़तीजा रही है। बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे की नेहा की नेट वर्थ लगभग 33 करोड़ से ऊपर हैं। इतना ही नही सिर्फ एक गाने को प्रोड्यूस करने के लिए नेहा करीब 15-25 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वही बात करें अगर उनके बॉलीवुड के सफर की तो अबतक नेहा ने बॉलीवुड में 100 से ऊपर गाने गाए हैं।
डोरेमॉन कॉटून देखना है पसंद
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/67cba835caa32e2fc5176b4096a5ce39-1-1.jpg)
एक बेहतर गायिका होने के साथ साथ नेहा रियल लाइफ में एक नेक दिल इंसान भी हैं। नेहा ने अपनी जिंदगी में जैसे दिन देखे हैं वह चाहती हैं कि वैसे दिन कभी कोई ना देखे इस कारण वह अनाथ बच्चों के लिए पैसे डोनेट करती है, साथ ही किसी भी जरूरत मंद के मदद के लिए तत्पर रहती हैं। सल्फी क्वीन कही जाने वाली नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें नेहा पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर इतने ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि नेहा को बच्चे वाका डोरेमॉन कॉटून काफी पसंद है। इसके अलावे वह फ्री टाइम में केंडी क्रश भी खेलती है। सिंगर को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है।
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/15_11_2020-neha_kakkar_diwali__21063114-1.jpg)
करोड़ों कमाने वाली नेहा कक्कड़ अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोस और फोटोज शेयर करते रहती हैं जिसे उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। नेहा को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद हैं। इतना ही नही नेहा के पास कई लक्ज़री कर भी हैं साथ ही मुम्बई और दिल्ली में आलीशान घर भी। बता दें कि नेहा कक्कड़ ने पिछले साल ही पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से ब्याह रचाया हैं, अक्सर वह अपने हस्बैंड के साथ अपनी फोटोज और वीडियोस अपने फैन्स से साझा करती रहती हैं।
- पैसेंजर ट्रेनों के लिए पटना मे बनेगा नया रेलवे स्टेशन, सभी पैसेंजर ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन यहीं से खुलेगी - July 26, 2024
- Bihar Paper leak Bill: 1 करोड़ के जुर्माने के साथ 10 साल की जेल, बिहार विधानसभा मे पास हुआ बिहार लोक परीक्षा बिल - July 24, 2024
- बिहार में अब इस मल्टी नेशनल IT कंपनी ने मारी इंट्री, पहले से काम कर रही दो और आईटी कंपनियां - July 23, 2024