स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन (Lata Mangeshkar Died) की खबर से पूरा देश अभी भी सदमे में है। हर किसी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है, कि लता ताई अब इस दुनिया में नहीं है। लता ताई ने अपने सुर संगीत से दुनिया भर में अपनी पहचान हासिल की थी। ऐसे में लता ताई के निधन के बाद हर कोई उनके साथ बिताए अपने खास पलों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित (Lata Mangeshkar Tribute) कर रहा है।
नीतू कपूर ने शेयर की भावूक कर देने वाली तस्वीर
इस कड़ी में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी एक भावुक कर देने वाली तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लता ताई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में लता मंगेशकर की गोद में नन्हे ऋषि कपूर (Lata Mangeshkar And Rishi Kapoor Image) खेलते मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर कई दशकों पुरानी है।
भावूक कर देने वाली इस तस्वीर को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है, जिसमें लता मंगेशकर बड़े प्यार से नन्हे ऋषि कपूर को अपनी गोद में खिलाते हुए नजर आ रही है। दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- पूरी तरह से टूट चुकी हूं, ऋषि कपूर को उन्होंने अपनी गोद में लिया हुआ है।
बता दे लता मंगेशकर ने नीतू कपूर के कैरियर सफर के दौरान उनके लिए कई गाने गाए थे। मशहूर हीरोइन रह चुकीं नीतू सिंह जिन्हें अब नीतू कपूर के नाम से जाना जाता है, लता मंगेशकर की ने उनके लिए कई गाने गाते हुए उनकी फिल्मों को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था। नीतू कपूर के लिए गाए गए लता मंगेशकर के ज्यादातर गाने सुपरहिट साबित हुए थे।
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।