मुंबई क्राइम ब्रांच ने घर में छापेमारी के दौरान शिल्पा शेट्टी से की 6 घंटे तक पूछताछ, पूछे ये 10 सवाल

पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने और उसे कुछ ऐप के जरिये प्रकाशित करने के मामले में गिफ्तार हुए राज कुंद्रा के पुलिस रिमांड की अवधि को 27 जुलाई तक बढ़ाने के बाद शुक्रवार की देर रात को पुलिस की एक टीम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए उनके जुहू स्थित बंगले पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस राज कुंद्रा को भी साथ ले गई थी और करीब 6 घंटे तक दोनों पति-पत्नी यानी की राज-शिल्पा को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब का सिलसिला चला।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने घर में छापेमारी के दौरान शिल्पा शेट्टी से की 6 घंटे तक पूछताछ, पूछे ये 10 सवाल

पूछताछ के अलावा पुलिस अधिकारियों ने शिल्पा के घर की तलाशी भी ली और इस दौरान उन्होंने कुछ इलेक्ट्रोनिक चीजों को जप्त किया है। वही अगर बात करें शिल्पा शेट्टी से अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवाल की तो उन्होंने कुल 10 सवाल एक्ट्रेस से पूछे। क्या है वो सवाल हम आपको बताते हैं।

अधिकारियों द्वारा पूछे गए 10 सवाल :-

  • आप वियान कम्पनी से साल 2020 में क्यों निकली, जबकि आपके अच्छे खासे शेयर्स थे?
  • क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यापार की जानकारी है?
  • पोर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के दफ्तर का इस्तेमाल किया गया है। क्या आपको इसकी जानकारी है?
  • क्या आपको हाट्शॉट के बारे में पता है? उसे कौन चलाता है?
  • हाट्शॉट के वीडियो कंटेंट के बारे में आप क्या कुछ जानती हैं?
  • क्या कभी आप हाट्शॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं?
  • क्या कभी आपकी प्रदीप बक्शी यानी कि राज कुंद्रा के जीजा से हाट्शॉट को लेकर बातचीत हुई है?
  • पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले कुछ चैट और मैसेज शिल्पा को दिखाए और फिर उसके बारे में भी पूछा
  • क्या आपको राज कूंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है?
  • राज कुंद्रा के पैसों के व्यापार के बारे में क्या कुछ पता है?

राज कुंद्रा बेकसूर हैं :-

मुंबई क्राइम ब्रांच ने घर में छापेमारी के दौरान शिल्पा शेट्टी से की 6 घंटे तक पूछताछ, पूछे ये 10 सवाल

शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्हें पोर्न ऐप और पोर्न फिल्मों के बारे में कोई भी जानकारी नही थी। यही नही उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके पति राज कुंद्रा निर्दोष हैं और उन्हें फंसाने में राज के कुछ रिश्तेदारों का हाथ है। शिल्पा ने ये दावा किया कि लंदन में बैठे राज कुंद्रा के रिश्तेदार इस ऐप में वीडियो डालते थे और इन सब में उनका हाथ हो सकता है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने घर में छापेमारी के दौरान शिल्पा शेट्टी से की 6 घंटे तक पूछताछ, पूछे ये 10 सवाल

वही अगर सूत्रों की माने तो राज कुंद्रा के इस बिज़नेस के बारे में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को पूरी जानकारी थी। क्योंकि कुंद्रा ने कई बार इस ऐप के जरिये होने वाली कमाई को शिल्पा के बैंक एकाउंट में भी मंगवाया था। सूत्रों का यहां तक कहना है कि शिल्पा पहले इस कंपनी में राज के संग शामिल थी मगर बाद में उन्होंने रिजाइन कर दिया था।

whatsapp channel

google news

 
Share on