मुकेश अंबानी खाते है सड़क किनारे बिकने वाले ये स्ट्रीट फूड, खुद नीता अंबानी ने किया था खुलासा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अप्रैल 2023, 8:04 अपराह्न

Mukesh Ambani And Nita Ambani: देश के दिग्गज कारोबारियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी खाने के बेहद शौकीन है। मुकेश अंबानी हमेशा अपने सादा सिंपल अंदाज के लिए सुर्खियों में छाए नजर आते हैं। मुकेश अंबानी अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बार इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें घर पर सादा खाना खाना ही पसंद है। वह रेस्टोरेंट में जाकर खाना पसंद नहीं करते। मुकेश अंबानी की फेवरेट खाने की चीजों का खुलासा खुद नीता अंबानी थी एक इंटरव्यू के दौरान कर चुकी है।

Mukesh Ambani And Nita Ambani

क्या खाना पसंद करते हैं मुकेश अंबानी?

मुकेश अंबानी के फेवरेट खाने का खुलासा करते हुए नीता अंबानी ने बताया था कि मुकेश अंबानी को स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद है। वह भेल और दही बटाटा बहुत पसंद से खाते हैं। नीता अंबानी इस दौरान यह भी बताया कि मुकेश अंबानी को साउथ इंडियन डिशेज खाना भी बेहद पसंद है।

Mukesh Ambani And Nita Ambani

वहीं खुद मुकेश अंबानी भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें साउथ इंडियन डिशेज खाना बेहद पसंद है। वह इडली सांभर बड़े शौक से खाते हैं।

Mukesh Ambani And Nita Ambani

मुकेश अंबानी के साथ उनके तीनों बच्चों संभाल रहे हैं रिलाइंस की कमान

बात मुकेश अंबानी के बिजनेस की करें तो बता दें कि रिटेल सेक्टर में मुकेश अंबानी का बिजनेस हर दिन नए मुकाम को हासिल कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने कारोबार का विस्तार वैश्विक स्तर पर करने के लिए कई नई डील भी लेकर आ रही है। बता दे रिलायंस रिटेल के कारोबार की जिम्मेदारी इस समय मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी संभाल रही है। इसके अलावा उनके दोनों बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी रिलायंस का कारोबार संभाल रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।