इंडियन रेलवे में MS Dhoni की अपॉइंटमेंट लेटर की तस्वीर हुई वायरल, फैंस जमकर दे रहे हैं रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. पूरे देश में महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों फैंस है. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. फेमस होने के बाद भी सादगी भरी जिंदगी जीते हैं. इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का पहला अपॉइंटमेंट लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. इस अपॉइंटमेंट लेटर को देखकर महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने लिखा है” और बाकी सब इतिहास है. वही एक अन्य यूज़र ने लिखा है ” वाह अद्भुत.

वायरल हो रहा है महेंद्र सिंह धोनी का पहला नियुक्ति पत्र (ms dhoni viral job appointment)

अपॉइंटमेंट लेटर की यह तस्वीर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर @mufaddal_vohra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस फोटो को शेयर करके लिखा गया है कि- महेंद्र सिंह धोनी का पहला अपॉइंटमेंट लेटर. बता दे कि इस पोस्ट के लिखे जाने तक इस फोटो पर 157000 व्यूज और 4000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

क्रिकेटर बनने से पहले टिकट कलेक्टर थे महेंद्र सिंह धोनी

आपको बता दे बतौर टिकट कलेक्टर रेलवे में महेंद्र सिंह धोनी ने खड़गपुर में ज्वाइन किया था. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एक खिलाड़ी बनना चाहते थे इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी.

आपको बता दे महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और अभी वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. इस बार 2024 आईपीएल 22 मार्च से शुरू होने वाला है और थलाइवा के फैंस उन्हें एक बार फिर से मैदान में देखने के लिए बेचैन हो रहे हैं.

whatsapp channel

google news

 

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सफल कप्तानों में एक है और उनकी कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने तीनों फॉर्मेट में कप जीता था.इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन मुकाम भी हासिल किया था.

Share on