रांची जाने मे रास्ता भटक गए धोनी, लोगो से रास्ता पूछते माही भाई का विडियो हुआ वायरल; देखें विडियो

MS Dhoni Videos: भारतीय क्रिकेट हिस्ट्री में कैप्टन कूल का टाइटल अपने नाम कर चुके महेंद्र सिंह धोनी हर दिन खबरों की गलियों में छाई नजर आते हैं। कभी उनका लाइफस्टाइल, कभी उनका बाइक लव, तो कभी उनके दिलचस्प वीडियो हर दिन उनके फैंस का मनोरंजन करते हैं। हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी रांची की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी रांची में रास्ता भटक गए हैं, जिसके बाद वह गाड़ी रोक कर लोगों से रास्ता पूछते नजर आ रहे हैं।

रांची की सड़कों पर रास्ता भटके MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी के रांची के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें से कई में उन्हें अकेले रांची की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा चुका है। हालांकि हाल-फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धोनी एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल लूटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी रांची में रास्ता भटक गए हैं। इसके बाद वह बीच रास्ते में गाड़ी रोककर वहां खड़े हुए एक लड़के से रास्ता पूछते नजर आ रहे हैं।

यहाँ देखें- MS Dhoni Videos

धोनी ने जब उस लड़के से रास्ता पूछा तो उसने बताया कि एक गोल चक्कर आएगा, उसके बाद आप रांची की तरफ चले जाइए। इसके बाद धोनी ने फिर से कंफर्म करते हैं- कौन सा वह सेकंड मूर्ति वाला गोल चक्कर? धोनी का यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपने-अपने अंदाज में धोनी की सादगी पर अपना नजरिया जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni की लाडली जीवा धोनी इस स्कूल में करती है पढ़ाई, फीस जानकर दंग हो जायेंगे आप

बता दे ये पहली बार नहीं है जब धोनी ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत हो, इससे पहले भी वह अपने सिंपल लाइफस्टाइल के जरिए लोगों का कई बार दिल लूट चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले हिस्टोरिकल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है। ऐसे में उनके इस तरह के वायरल होते वीडियो फैंस का हर दिन मनोरंजन ही करते हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।