कौन है MS Dhoni की मृतक गर्लफ्रेंड, जानिए क्या थी मौत की वजह

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 मार्च 2023, 10:14 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ खास क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी कई बार अपनी बेटी जीवा (MS Dhoni Daughter) के साथ बिताए अपनी मस्ती भरे पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की जिंदगी में एक और लड़की (MS Dhoni Ex Girlfriend) थी, जिसका जिक्र महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी (MS Dhoni Life Story) पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी’ द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। कहा जाता है कि धोनी उनसे बहुत प्यार करते थे, लेकिन दोनों की किस्मत में बस जिंदगी का इतना ही साथ लिखा था और मौत ने दोनों को अलग कर दिया।

कौन थी धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा

महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा (Priyanka Jha) था। धोनी उनसे बहुत प्यार करते थे। इतना की वह प्रियंका से शादी का मन भी बना चुके थे, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका का एक एक्सीडेंट में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर कई बार महेंद्र सिंह धोनी और उनकी मृतक गर्लफ्रेंड की तस्वीरें वायरल (MS Dhoni And Priyanka Jha) हो चुकी है।

महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा की यह तस्वीरें बेहद खूबसूरत है। कहा जाता है कि जब धोनी को यह पता चला था कि प्रियंका झा अब इस दुनिया में नहीं रही है, तो वह पूरी तरह से टूट गए थे। धोनी के करीबियों का तो यह तक कहना था कि प्रियंका के निधन के बाद उन्हें लगा था कि धोनी क्रिकेट से भी दूरी बना लेंगे, लेकिन धोनी ने प्रियंका की मौत को खुद की कमजोरी नहीं बनने दिया और क्रिकेट की दुनिया में अपने बल्ले का जादू दिखाते हुए भारत को वर्ल्ड कप भी जीताया।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।