भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की निजी जिंदगी फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, लेकिन एक दौर में महेंद्र सिंह धोनी ने कई मुश्किलों का सामना किया है। इस सफर में एक याद उनके अधूरे प्रेम की भी है, जब किस्मत ने दोनों को एक-दूसरे से जुदा कर दिया था। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित उनकी फिल्म एमएसधोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में लोगों ने इस कहानी को देखा है, लेकिन बेहद कम लोगों को उनकी मृतक गर्लफ्रेंड (Mahendra Singh Dhoni Died Girlfriend) के असली नाम और चेहरे के बारे में पता है।
कैसे हुई थी प्रियंका झा की मौत
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा (Priyanka Jha) था। महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा (Mahendra Singh Dhoni And Priyanka Jha) एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में प्रियंका झा का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया और दोनों की प्रेम कहानी का यह सफर अधूरा रह गया। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड रही प्रियंका झा की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह प्रियंका झा ही है।
प्रियंका झा के निधन की खबर ने महेंद्र सिंह धोनी को तोड़ कर रख दिया था। धोनी के इस सफर को लेकर उनके कई करीबियों का कहना है कि इस दौरान सभी को लगने लगा था कि धोनी शायद अब क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूरी बना लेंगे, लेकिन उन्होंने अपने इस दर्दनाक सफर को खुद पर हावी नहीं होने दिया और इसी दौरान क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया। इतना ही नहीं भारत को वर्ल्ड कप भी जीताया।
धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते ये खिताब
बता दें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007) क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (2013) का खिताब अपने नाम करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम साल 2009 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर वन का खिताब अपने नाम कर चुकी है।