धोनी और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप क्यों हुआ? किस वजह से अधूरी रह गए ये क्रिकेट-बॉलीवुड Love Story

MS Dhoni and Deepika Padukone Breakup Story: क्रिकेट जगत और बॉलीवुड का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है, हमेशा से क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच प्यार, इश्क, मोहब्बत का एक ऐसा अटूट धागा जुड़ा नजर आया है, जिसके चलते क्रिकेट की दुनिया के कई ऐसे दिग्गज है, जिनकी पत्नियां बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। हालांकि इस दौरान क्रिकेट जगत के कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिनकी लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारे में शुरू हुई, लेकिन शादी के मुकम्मल मुकाम तक नहीं पहुंची। इस लिस्ट में एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का भी है, जिन्हें कभी बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण से बेशुमार प्यार था।

क्यों टूट गया धोनी और दीपिका का रिश्ता?

बॉलीवुड और क्रिकेट की अधूरी लव स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। एक दौर में क्रिकेट के गलियारों से लेकर बॉलीवुड के गॉसिप तक दोनों के लव अफेयर के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहा करते थे। साल 2007 में दीपिका ने शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म में आने के बाद जहां एक और दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता आसमान छूने लगी, तो वहीं इस दौरान धोनी के साथ उनकी नज़दीकियों के किस्से भी हर दिन टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनने लगे।

धोनी और दीपिका को अक्सर एक साथ देखा जाने लगा। इतना ही नहीं धोनी और दीपिका ने एक बार रैंप पर एक साथ वॉक भी किया। वही एक बार मैच के दौरान दीपिका महेंद्र सिंह धोनी को चीयर करने भी पहुंची। इस दौरान यह सुर्खियां टॉप ट्रेन में रही कि दीपिका के कहने पर ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लंबे बाल कटवा लिए थे।

whatsapp channel

google news

 
deepika padukone with yuvraj

क्या युवराज थे धोनी-दीपिका के ब्रेकअप का कारण

दीपिका और धोनी के रिश्ते के चर्चे चौतरफा सुर्खियों में थे, लेकिन एक दिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें टॉप ट्रेंड का हिस्सा बन गई। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह युवराज सिंह थे। युवराज की वजह से ही दोनों के रिश्ते में दरार आई थी। हालांकि इन खबरों पर कभी भी महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह या दीपिका पादुकोण की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया।

अलग हो गई दोनों की राहें

इसके बाद साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली और इसी के साथ वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी सेटल हो गए। धोनी के शादी करने के 8 साल बाद 2018 में दीपिका पादुकोण ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर घर बसा लिया। फिलहाल दोनों अपनी-अपनी लाइफ में सेटल अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Share on