HBD Monica Bedi: गैंगस्टर से प्यार मोनिका बेदी को पहुचा दिया था जेल, Love Story सुन सभी हो गए थे दंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी (Monica Bedi) 47 साल की हो गई है। आज भी उनकी खूबसूरती बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस को मात देती है। उनका लुक अंदाज़ स्टाइल आज भी लोगों को पसंद आता है। एक दौर में बॉलीवुड में मोनिका बेदी (Monica Bedi Life Story) का नाम इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार था। हालांकि ये बात बेहद अलग है कि मोनिका बेदी ने ज्यादा लंबे समय तक अभिनय की दुनिया में काम नहीं किया और इसके पीछे का कारण था उनका गैंगस्टर प्यार (Monica Bedi Gangster Love Story)… क्या है मोनिका बेदी की ये गैंगस्टर लव स्टोरी आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं…

गैंगस्टर के प्यार में गिरफ्तार मोनिका

ये वो दौर था जब मोनिका बेदी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अदाकारा में गिना जाता था। मोनिका बेदी अपने करियर की बुलंदियों पर थी। ऐसे में अचानक उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई और अर्श को छू रहा उनका करियर अचानक फर्श पर आ गया। उनकी इमेज पर भी खतरा मंडराने लगा। उनकी जिंदगी में आए शख्स का नाम था अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम (Underworld Don Abu Salem)… अबू सलेम के साथ नाम जुड़ते ही मोनिका बेदी (Monica Bedi And Underworld Don Abu Salem) हर जगह खबरों में छाने लगी।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Image Credit- indiancelebblog.com)

करियर पर मंडरा रहा खतरा अब जिंदगी पर भी मंडराने लगा। इतना ही नहीं एक समय पर तो अबू सलेम के साथ मेनका बेदी की लव स्टोरी को लेकर हर जगह चर्चा होने लगी थी। अबू सलेम के प्यार में मोनिका बेदी को सबसे बड़ा खामियाजा अपने करियर को लेकर चुकाना पड़ा। मेनका बेदी ने कभी खुद ही अबू सलेम के साथ अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए कहा था कि- उन्होंने अबू सलेम का नाम सुना था, लेकिन उनके बारे में पहले उन्हें कभी कोई जानकारी नहीं।

whatsapp channel

google news

 

मोनिका बेदी  और अब्बू सलेम की लव स्टोरी

अपनी लव स्टोरी पर खुलासा करते हुए मोनिका बेदी ने बताया कि- साल 1998 में पहली बार उनकी अबू सलेम से मुलाकात हुई थी। उन दिनों अपने स्टेज शो के चलते वह दुबई गई थी और यहीं पर उनकी पहली बार अबू सलेम से मुलाकात हुई। अबू सलेम ने मोनिका को उस समय अपना परिचय एक कारोबारी काट दिया था।

मोनिका बेदी ने बताया कि- अबू सलेम का बात करने का अंदाज उन्हें बेहद पसंद आया था। उनके बात करने के अंदाज पर ही वह फिदा हो गई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकाते बढ़ने लगी और धीरे-धीरे मोनिका उनसे प्यार करने लगी। हालांकि मोनिका बेदी ने अबू सलेम संग रिश्ते को लेकर कहा था कि- मैं उससे प्यार करती थी…यह तो नहीं कहूंगी, लेकिन मैं उसे पसंद जरूर करने लगी थी। ऐसे में खुलेआम मोनिका बेदी ने कभी इस बात का इजहार नहीं किया कि वह अब्बू सलेम से प्यार करती थी।

मोनिका बेदी ने अपने एक इंटरव्यू में यह तक कहा था कि- उन्हें अबू सलेम का असली नाम भी नहीं पता। उन्होंने बताया जब हम पूर्तगाल में गिरफ्तार हुए तब भी उसने अपना नाम अर्सलान अली बताया था। वह नहीं चाहता था कि मैं दुबई से वापस मुंबई जाऊ… उसने एक दिन मुझे फोन भी किया और कहा था कि- मैं दुबई आ जाऊं क्योंकि अगर मैं मुंबई में रही तो मुश्किलों में पड़ सकती हूं। इसी तरह मोनिका बेदी और अबू सलेम की लव स्टोरी लंबे समय तक सुर्खियों में रही।

Share on