Bigg Boss का हिस्सा बन चुके हैं भोजपुरी के ये सुपर स्टार, क्यों किसी ने भी नहीं जीता शो?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 सितम्बर 2022, 12:50 अपराह्न

bhojpuri star in bigg boss: बिग बॉस का 16वां सीजन (Bigg Boss 16) जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस के बीच 16वें सीजन के कंटेस्टेंट (Bigg Boss 16 Contestants) के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हर साल इस शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे हिस्सा लेते हैं। हालांकि शो को वहीं जीतता है जो जनता का दिल जीतने में कामयाब होता है। ऐसे में बिग बॉस की इस हिस्ट्री में एक बात बहुत कॉमन रही है कि आज तक बिग बॉस की 15 सालों की जर्नी में कभी भी कोई भोजपुरी स्टार विनर नहीं बना। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे सलमान के शो (Salman Khan Show Bigg Boss) में आए, लेकिन कोई भी जनता का दिल जीतने में कामयाब नहीं हुआ।

रवि किशन

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक रवि किशन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रवि किशन ने अपनी कामयाबी की कहानी अपनी मेहनत के दम पर लिखी है। रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने उम्दा खेल से फाइनल में तो जगह बनाई, लेकिन वह शो के विनर नहीं बल्कि रनर अप रहें।

मोनोलिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से टेलिविजन इंडस्ट्री तक अपने अभिनय के जलवों से लोगों को घायल करने वाली मोनोलिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी है। खास बात ये थी कि बिग बॉस की अपनी इस जर्नी के दौरान शो पर ही मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह संग शादी की थी। हालांकि फिर भी वह शो की विनर नहीं बन पाईं।

 

संभावना सेठ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली संभावना भी बिग बॉस के दूसरे सीजन में नजर आई थी। इस दौरान संभावना सेठ ने शो में काफी लंबा सफर तय किया। साथ ही उनके करियर को भी काफी लंबी उछाल मिली। बिग बॉस हाउस में संभावना सेठ ने अपने हाईवोल्टेज ड्रामे से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। शो पर लाइव लोगों ने उनके और राजा चौधरी के रोमांस को भी खासा पसंद किया था। हालाकी संभावना भी बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले जाने में नाकाम साबित हुई।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के निरहुआ और दिनेश लाल यादव भी बिग बॉस हाउस में अपनी किस्मत आजमाने गए थे। निरहुआ बिग बॉस के छठे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट आए थे। शो में उनकी सादगी को तो लोगों ने बहुत पसंद किया, लेकिन वह भी बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले जाने में का नाकाम रहे। हालांकि बिग बॉस करने के बाद निरहुआ की पॉपुलरिटी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।

मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर पॉलिटिक्स में अपनी किस्मत आजमा चुके मनोज तिवारी भी बिग बॉस के चौथे सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। इस पूरे सीजन में मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई ने काफी चर्चाएं बटोरी थी, लेकिन मनोज तिवारी शो के विनर नहीं बन पाएं थे।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में गिने जाने वाले खेसारी लाल यादव बिग बॉस के 13 सीजन का हिस्सा बने थे। हालांकि शो में उनकी हिम्मत ने काफी जल्दी जवाब दे दिया था। अपनी जर्नी में खेसारी लाल यादव ने लोगों का मनोरंजन तो किया, लेकिन वह खुलकर गेम खेलते नजर नहीं आए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।