दुबारा दुल्हन बनीं मोनालिसा? पहले पति ने अक्षरा संग रचाई शादी, अब मैडम का दिल किस पर आया

Monalisa Bridal Look VIral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए अपने हर दिन को फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने कुछ नई तस्वीरें साझा कर एक बार फिर फैंस के दिलों को घायल कर दिया है। अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में मोनालिसा ब्राइडल लुक में नजर आ रही है। दुल्हन की तरह सजी-धजी मोनालिसा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही वायरल होना शुरू हो गई है। वहीं पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लग गई है।

Monalisa

दुल्हन बनीं मोनालिसा

सोशल मीडिया पर मोनालिसा के ब्राइडल अवतार की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दुल्हन बनी मोनालीसा को देखकर आपकी आंखें भी उनकी खूबसूरती पर अटक जाएंगी। मोनालिसा अपने काम के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के जरिए भी लोगों के बीच काफी चर्चाएं बटोरी है। ऐसे में मोनालिसा का यह दुल्हन अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने जो कैप्शन दिया है वह भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने कर ली मोनोलिसा के पति से शादी? मांग में सिंदूर, गले में माला की तस्वीर पर लिखा- Jaanu I love you

whatsapp channel

google news

 

Monalisa

इन तस्वीरों को साझा करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- उसने मेरा दिल चुरा लिया और मैंने उसका लास्ट नेम ले लिया… तुम मेरे हो हमेशा…। साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अपने पति और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत को भी टैग किया है।

ये भी पढ़ें- मोनोलिसा के पति से शादी के बाद अक्षरा सिंह ने कहा- मेरा बारें में ज्यादा मत सोचो; देखें Video

Monalisa

बता दे मोनालिसा का जन्म 21 दिसंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था। मॉडलिंग के जरिए मोनालिसा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नजर आई। मोनालिसा ने बिग बॉस डाउस से निकलने के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियां टीवी इंडस्ट्री के टॉप टीआरपी सीरियल डायन से बटोरी थी। बता दे मोनालिसा अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ भी फिल्म ब्लैकमेल में नजर आ चुकी है। इसके अलावा मोनालिसा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में और भी कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

Share on