Katrina Kaif से लेकर Alia Bhatt के काले तिल उनकी खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद, देखें किसका तिल कहां?

बॉलीवुड की हर हसीना अपने अलग लुक और अपने अलग अंदाज से फैंस को घायल करती है। बात चाहे क्यूट आलिया भट्ट की हो या ग्लैमरस कैटरीना कैफ की या लोगों के दिलों दिमाग पर छाई ऐश्वर्या राय (Aishwarya rai) की खूबसूरती की। हर अदाकारा अपने खूबसूरती और अपनी खासियत से फैंस को अपना दीवाना बनाती है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो अपने नैन-नक्श के साथ-साथ अपने काले तिल (Bollywood Actress Black Moles) के जादू से फैंस के दिलों पर चलाती है। इस लिस्ट में तिल के लिए मशहूर रेखा (Rekha) से लेकर ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachachan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कियारा आडवाणीra Advani) (Kia का नाम भी शामिल है।

रेखा

90 के दशक से आज भी अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के तिल ने हर किसी को घायल किया है। एक्ट्रेस का काला तिल उनके होठों के ऊपर है, जो उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाता है।

whatsapp channel

google news

 

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट की हर अदा का हर कोई दीवाना है। क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट के फेस पर कान के पास एक तिल है जो आसानी से नहीं दिखता और अक्सर बालों में छुप जाता है, लेकिन जब भी आलिया अपने बालों को बांधती हैं तो वह साफ नजर आता है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी अपनी खूबसूरती और अपने क्यूट फेस के लिए हमेशा लोगों के दिलों दिमाग पर छाई रहती है। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक काला तिल है, जो उनके चिन पर साफ नजर आता है। फिल्म शेरशाह के पोस्टर में नजर आए उनके इस दिल ने खासा सुर्खियां बटोरी थी।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की चर्चा देश नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। 40 का आंकड़ा पार कर चुकी ऐश्वर्या आज भी काफी ग्लैमरस लगती हैं। उनके हाथ पर एक तिल है, जो अक्सर फ्लांट करता नजर आता है।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने फिल्मी अभिनय से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी है। हाल ही में परिणीति ने अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में उनकी गर्दन के पास कातिल साफ नजर आ रहा था।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का हर अंदाज उनके फैंस को घायल करता है। कैटरीना के फेस पर कई तिल है, जो उनकी खूबसूरती को और भी निखारते हैं। उनके चेहरे पर एक तिल उनकी नाक के ऊपर है, तो वहीं एक तेल उनके गाल पर और एक उनके होठ के ठीक ऊपर है।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की परफेक्ट गर्ल के नाम से मशहूर श्रद्धा कपूर की खूबसूरती उनकी हर फिल्म में नजर आती है। कपूर के फेस पर एक तिल है और यह ठीक उनके होंठ के नीचे है। उनकी स्माइल के साथ उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ अक्सर खबरों में छाई रहती है। अनुष्का शर्मा के लेफ्ट गाल पर एक तिल है, जो उनके स्माइली फेस के साथ उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

Share on