Sonu Nigam पर म्यूजिक इवेंट में हमला, कलाकारों को मंच से नीचे फेंका, जाने कैसी है सिंगर की हालत?

Sonu Nigam Attack: देश के मशहूर गायकों में से एक सोनू निगम पर देर रात उनके एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान हमला हुआ। इस खबर ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं बल्कि उनके सभी प्रशंसकों को भी परेशान कर दिया है। सिंगर के साथ-साथ उनके भाई पर भी अटैक हुआ है। फिलहाल सोनू निगम खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन उनके भाई को इस हमले में काफी चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। वही सोनू निगम का कहना है कि उनके गार्ड ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया, वरना उन्हें भी काफी चोटे आती।

Sonu Nigam

सोनू निगम पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का हमला

बता दे सोनू निगम के साथ यह हादसा चेंबूर के एक लाइव म्यूजिक कंसर्ट के दौरान हुआ। इस दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। साथ ही कई कलाकारों को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंच से नीचे भी फेंक दिया। इस दौरान सोनू निगम और उनके भाई के साथ हुई धक्का-मुक्की में उन्हें काफी चोटें आई हैं।

बता दें कि इस हमले का एक वीडियो भी टि्वटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की हुई है। कुछ लोग सीढ़ियों से उतरते हुए सोनू निगम पर हमला कर रहे हैं। सिंगर के बॉडीगार्ड ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन उनके भाई को इस हमले में काफी चोटें आई जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

Sonu Nigam

सोनू निगम पर क्यों हुआ हंमला?

गौरतलब है कि बीते साल सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से आने वाली अजान की आवाजों को लेकर टिप्पणी दी थी। ऐसे में उन पर हुए इस हमले को उनके उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। इवेंट के दौरान जब यह हमला हुआ उस समय कुछ लोग सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने लगे और तभी उन लोगों ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जांच पड़ताल के बाद ही पूरा मामला साफ होगा।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।