दुखद! गुड्डू भैया के ससुर का हार्ट अटैक से निधन, शादी के चंद दिन बाद ही मिली दुख भरी खबर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 फरवरी 2023, 11:44 पूर्वाह्न

Shahnawaz Pradhan Death: मिर्जापुर वेब सीरीज में अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को अपना मुरीद बनाने वाले 56 साल के शहनवाज प्रधान ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शहनवाज प्रधान को अचानक देर रात हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। शाहनवाज प्रधान बॉलीवुड फिल्मों से लेकर कई टीवी सीरियल में अपनी दमदार अदाकारी की अमिट छाप छोड़ चुके हैं। हाल फिलहाल में उनकी वेब सीरीज मिर्जापुर काफी फेमस हुई थी। बता दे इस वेब सीरीज में शहनवाज प्रधान ने गुड्डू भैया के ससुर का किरदार निभाया था।Shahnawaz Pradhan Death

शहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक के चलते निधन

बॉलीवुड एक्टर शाहनवाज प्रधान देर रात किसी फंक्शन में गए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस दौरान वह फंक्शन में ही बेहोश हो गए, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक देर हो गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।Shahnawaz Pradhan Death

कुछ दिन पहले ही हुई थी सर्जरी

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही शाहनवाज प्रधान की बाईपास सर्जरी हुई थी। उनकी सर्जरी सक्सेसफुल रही थी, लेकिन देर रात फंक्शन में सीने में दर्द की शिकायत के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी पल्स नहीं मिल रही है और उनका हार्ड बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। इसके बाद उन्हें रिवाइव करने की कोशिश भी की गई, लेकिन इन सब में डॉक्टर नाकाम रहे और शहनवाज प्रधान में 17 फरवरी को देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दे एक्टर का अंतिम संस्कार 18 फरवरी यानी शनिवार को किया जाएगा।Shahnawaz Pradhan Death

गुड्डू भैया के सुसर का निधन!

शाहनवाज प्रधान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। इस दौरान कई एक्टर और एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने उन्हें एक बेहतरीन एक्टर और जहीन इंसान के तौर पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मिर्जापुर वेब सीरीज में ससुर का किरदार निभाने वाले शाहनवाज प्रधान के निधन से अली फजल उर्फ गुड्डू भैया भी बेहद दुखी है। बता दे अली फजल ने हाल ही में ऋचा चड्ढा से शादी की है। रियल लाइफ मे रिश्तेदार नहीं बल्कि ये दोनों साथी कलाकार हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।