मीका सिंह की दुल्हनिया बनने का है सपना, तो जल्दी यहां स्वंयवर के लिए करें अप्लाई

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी दमदार आवाज का तड़का लगा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छा जाने वाले मीका सिंह (Mika Singh) अब अपने वोटी ढूंढने निकल पड़े हैं। उनके इस सफर में स्टार भारत (Star Bharat) उनका साथ निभा रहा है। 44 साल के मीका घर बसाने के मूड में है और उन्होंने अपने स्वयंवर (Mika Singh Swayamvar) का ऐलान बड़े जबरदस्त अंदाज में कर दिया है। मीका सिंह आज भी लाखों हसीनाओं के दिल पर अपनी आवाज से राज करते हैं, लेकिन अगर आप मीका सिंह (Swayamvar Mika Di Voti) के साथ सात फेरे लेना चाहती हैं, तो यह मौका (Mika Singh Swayamvar Ragistration) आपके लिए लॉटरी बन सकता है।

Mika Singh Swayamvar Mika Di Voti

स्वयंवर रचाने नेशनल टीवी पर पहुंचे मीका सिंह

मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने जीवन साथी की तलाश में नेशनल टेलीविजन पर पहुंच गए हैं। 44 साल के मीका सिंह का बॉलीवुड करियर जितना दमदार रहा है, उतना ही गहरा उनका विवादों से नाता भी रहा है। ऐसे में जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में स्वयंवर करने आ रहे मीका सिंह अपने बारातियों को लेकर अपनी वोटी को ढूंढने चल पड़े हैं।

Mika Singh Swayamvar Mika Di Voti

whatsapp channel

google news

 

इस स्टाइल में निकल पड़े वोटी ढूंढने मीका

बता दे मीका सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की है। उन्होंने अपने स्वयंवर का प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मीका अपने अकेलेपन को दूर करने और अपने जीवन साथी की तलाश के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा- मीका को है अपने जीवन साथी की तलाश, किस खुशनसीब पर आएगा मीका का दिल?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

यहां है मीका की वोटी का रजिस्ट्रेशन लिंक

मीका सिंह के इस स्वंयवर के वीडियो में रियलिटी शो की तारीख से लेकर रजिस्ट्रेशन की डेट और लिंक सब कुछ दिया हुआ है। ऐसे में अगर आप मीका सिंह की वोटी बनना चाहती हैं, तो आप इस लिंक पर जाकर अपने नाम का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्वयंवर- मीका दी वोटी नाम का यह रियालिटी शो स्टार भारत पर प्रसारित होगा। शेयर किए गए वीडियो के इस प्रोमो वीडियो में मीका ने अपने अकेलेपन का दर्द बयां किया है। साथ ही कहा- किस तरह उनके गानों पर लाखों शादी-पार्टियां होते हैं, लाखों दिल और रिश्ते जोड़ते हैं, लेकिन आज भी वह अकेले हैं। ऐसे में उन्हें उनका कनेक्शन कब मिलेगा।

Mika Singh Swayamvar Mika Di Voti

वीडियो में मीका सिंह दुल्हे के गेटअप में जयमाला लिए नजर आ रहे हैं और उनके बगल की कुर्सी खाली है। नेशनल टीवी पर आयोजित होने वाले इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए 8 मई तक आपको आवेदन (Mika Singh Swayamvar Ragistration Last Date) करना जरूरी है, तभी आप स्वयंवर- मीका दी वोटी का हिस्सा बन सकती हैं।

Share on