Mika Singh Net Worth: 45 साल के मीका सिंह (Mika Singh) नेशनल टेलीविजन पर अपनी दुल्हनिया (mika Singh Wife) ढूंढने पहुंचे थे और उनकी यह तलाश उनकी दोस्त एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी पर जाकर खत्म हुई है। आकांक्षा पुरी बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड (Paras Chabra Ex-Girlfrien Akanksha Puri) भी रह चुकी है। मीका और आकांक्षा की शादी (Mika Singh And Akanksha Puri Wedding) को लेकर अब सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से चर्चा शुरू हो गई है। मीका दी वोटी (Mika Di Voti) स्वयंवर के मंच पर तो दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहना दी, लेकिन अभी दोनों की शादी नहीं हुई है। हालांकि हम आपको बता दें कि मीका से शादी करने के बाद आकांक्षा पुरी भी करोड़ों की मालकिन बन जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह के पास 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी (Mika Singh Net Worth And Property) है
40 करोड़ का है मीका का फार्महाउस
अपने दमदार गानों से इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले मीका सिंह काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह के पास दिल्ली में एक आलीशान फार्महाउस है। इस फार्महाउस की कीमत 40 करोड़ रुपए के करीब है। इस फार्महाउस की खूबसूरती हर किसी का मन मोह सकती है। इसमें एक खूबसूरत झील के साथ 5 घोड़े और कई डॉग है। मीका सिंह सोशल मीडिया पर कई बार अपने फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं।
ये हैं मीका सिंह का कार-बाइक क्लैक्शन
इसके अलावा मीका सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है। मीका के कार कलैक्शन में Porsche Panamera है, जिसकी कीमत करीब 1.46 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास Hummer कार भी है, जिसकी कीमत 80 लाख के करीब है और उनकी Lamborghini कार की कीमत करीब 3 करोड़ है। मीका के कार क्लैक्शन में Ford Mustang है, जोकि करीब 76 लाख और Mercedes GLS है जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही मीका के पास इन महंगी बाइक भी हैं।
20 करोड़ का है मीका का फ्लैट
मीका सिंह के पास मुंबई के एक पॉश इलाके में बेहतरीन और शानदार फ्लैट भी है। इस फ्लैट की कीमत 20 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मीका सिंह और कपिल शर्मा काफी करीबी दोस्त है। कपिल शर्मा कई बार इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं।
कितने करोड़ की मालकिन है आकांक्षा पुरी
बात आकांक्षा पुरी की नेटवर्थ की करें तो बता दे आकांक्षा पुरी के पास 15 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास लग्जरी कार के साथ-साथ एक आलीशान घर भी है। आकांक्षा पुरी अब तक कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी।