Mika Singh net worth: 45 साल के Mika Singh ढूंढ रहे हैं अपनी ‘घरवाली’, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Mika Singh net worth: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अनोखे रैपिंग और सिंगिंग स्टाइल से हर किसी के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाले मीका सिंह (Mika Singh) आज 45 साल (Mika Singh Age) के हो गए हैं। 45 साल के मीका सिंह इन दिनों अपनी दुल्हनिया (Mika Di Vohti) को ढूंढ रहे हैं। मीका ने मौजा ही मौजा, धन्नो जैसे कई ऐसे ब्लॉकबस्टर गाने (Mika Singh Block Buster Song) फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं, जिनके बिना हर पार्टी अधूरी लगती है।

बात मीका सिंह की पर्सनल लाइफ (Mika Singh Personal Life) की करें, तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी (Mika Singh Life Story) में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है, लेकिन इन सबके बावजूद उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि आज मीका करोड़ों की संपत्ति (Mika Singh net worth ) के मालिक हैं लेकिन फिर भी उन्हें अब तक उनकी घरवाली नहीं मिली है।

Mika Singh

कौन है मीका सिंह

मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। बता दे मीका बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। दलेर मेहंदी को देखते हुए ही मीका सिंह की रूचि भी संगीत की दुनिया में दौड़ने लगी थी। मीका सिंह को चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। विदेशों में भी उनके गानों के बिना पार्टी अधूरी सी लगती है। मीका सिंह के विदेशी स्टेज शो भी काफी फेमस है, जिनके जरिये वह करोड़ो की कमाई करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

Mika Singh

करोड़ो के मालिक है मीका सिंह

अपने गानों की बदौलत ही मीका सिंह ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने एक गाने के लिए करीबन 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिल्मों में गाने के साथ-साथ मीका सिंह के कई एल्बम सॉन्ग भी हैं, जो कि सुपरहिट है।

Mika Singh

बात मीका सिंह की प्रॉपर्टी की करें तो बता दें उनके पास एक आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां है। मीका सिंह को लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है। बता दें उनकी कुल संपत्ति की करे, तो मालूम हो कि मीका के पास करीबन 13 मिलियन डॉलर यानी 96 करोड़ के आसपास की संपत्ति है।

Mika Singh

45 की उम्र में घरवाली ढूंढने निकले मीका सिंह

इन दिनों मीका सिंह अपनी वोटी ढूंढने में लगे हुए हैं। मीका के पास नाम, फेम, शोहरत, दौलत यह सब कुछ तो है, लेकिन जो नहीं है वह है उनकी घरवाली… जिसकी तलाश में वह मीका दी वोटी शो के जरिए वह अपनी दुल्हनिया रानी ढूंढने चल पड़े हैं। मीका सिंह ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस शो के जरिए वह अपना प्यार और अपना लाइफ पार्टनर ढूंढना चाहते हैं।

Mika Singh

70 में से 12 को किया मीका ने फाइनल

बता दे मीका सिंह को कई बार प्यार हुआ है, लेकिन कभी भी उनका यह प्यार शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में शो में अपनी घरवाली ढूंढने पहुंचे मिक्का सिंह की उम्मीद पर कौन सी दुल्हनिया रानी फिट बैठती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें 19 जून से टेलीकास्ट होने जा रहे इस रियेलटी शो के लिए देश भर से करीबन 70 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था, जिनमें से 12 लड़कियों को फाइनल किया गया है। अब इन 12 में से कौन सी मीका की वोटी बनती हैं, यह शो के बाद ही पता चलेगा।

Share on