Manoj Tiwari House: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी और दमदार आवाज का तड़का लगा लोगों के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाले मनोज तिवारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनय की दुनिया से परे मनोज तिवारी राजनीति की दुनिया में भी एक अच्छा मुकाम कमा चुके हैं। कामयाबी के इस मुकाम को छूने के बाद भी मनोज तिवारी बेहद सादा और सिंपल जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए हम आपको मनोज तिवारी के बिहार वाले घर की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आपको भी अपने गांव की याद आ जाएगी।
बेहद सादे अंदाज में बना है मनोज तिवारी का गांव वाला घर
मनोज तिवारी दिल्ली में भले ही बेहद आलीशान बंगले में रहते हो, लेकिन उन्होंने अपने होम टाउन में अपने घर को आज भी बेहद सिंपल और सादे अंदाज में बनवाया हुआ है। बता दे मनोज तिवारी का पैतृक गांव बिहार के अटरवलिया में है, जहां मनोज तिवारी का जन्म हुआ था और यहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी की थी।
मनोज तिवारी ने अपने पैतृक गांव में इस घर को दो मंजिला बनवाया हुआ है। इस घर से मनोज तिवारी के बचपन की यादें जुड़ी हुई है, इसलिए यह घर उनके लिए बेहद खास है। मनोज तिवारी ने शुरुआती पढ़ाई यहां से की और बाद में हाई स्कूल की पढ़ाई करने बनारस चले गए थे।
इसके अलावा मनोज तिवारी के घर में दो एंट्री गेट है, जिनमें उनके घर के पिछले गेट के एंट्री दरवाजे पर ओम लिखा हुआ है।
मनोज तिवारी का नाम आज देश भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन उनके गांव वालों के साथ आज भी उनका रवैया बेहद अलग है। वह जब भी अपने गांव जाते हैं, तो अपने परिवार के साथ-साथ अपने गांव वालों के साथ भी बेहद खास समय बिताते हैं।