51 साल के मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, तीसरी बेटी को दूसरी बीवी ने दिया जन्म

Manoj Tiwari Become Father Again: भोजपुरी सिंगर, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी खुद मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी की तस्वीर को साझा करते हुए दी है। बता दे मनोज तिवारी की तीसरी बेटी (Manoj Tiwari Third Daughter) के जन्म के साथ ही एक बार फिर उनके घर में खुशियों की किलकारी गूंजी है। मनोज तिवारी की पहली बेटी उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी (Manoj Tiwari First Wife Rani Tiwari) से है। इसके बाद उनकी दूसरी बेटी का जन्म उनकी दूसरी पत्नी सुरभी (Manoj Tiwari Wife Surbhi Tiwari) से साल 2020 में हुआ था और यह उनकी तीसरी बेटी है।

तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने जैसे ही अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने घर में आई नन्हीं सी खुशी की जानकारी साझा की, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें तीसरी बेटी के जन्म की बधाइयां दी। बता दे मनोज तिवारी की दूसरी शादी को दो साल हो गए हैं और इसी के साथ वह तीसरी बार पिता बन गए हैं। बेटी के जन्म की खुशी साझा करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहें- सुरभि-मनोज तिवारी।

2020 में की थी मनोज तिवारी ने दूसरी शादी

बता दे मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। इसी साल उनकी दूसरी शादी से पहली बेटी सानवी का जन्म हुआ था। हालांकि बता दें कि यह उनकी दूसरी बेटी है। उनकी पहली बेटी रानी तिवारी से पहली शादी के बाद हुई थी, जिसका नाम रिती तिवारी है। हाल ही में मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी की गोद भराई की तस्वीरों और वीडियो को साझा कर बताया था कि उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली है। इस दौरान उन्होंने लिखा था- कुछ खुशियां हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते… बस महसूस कर सकते हैं।

whatsapp channel

google news

 
Share on