मनोज तिवारी ने क्यों राज रखी थी दूसरी शादी, जानिए कौन है दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी

Manoj Tiwari Family: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस अभिनेताओं में गिने जाने वाले मनोज तिवारी राजनीतिक पटल पर भी काफी सक्रिय है। मनोज तिवारी ने अपनी फिल्मों (Manoj Tiwari Films) और अपने पॉलीटिकल करियर से ज्यादा सुर्खियां अपनी निजी जिंदगी (Manoj Tiwari Life Story) को लेकर बटोरी है। 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। बता दे साल 2020 में ही मनोज तिवारी ने दूसरी शादी (Manoj Tiwari Second Wife) की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरी शादी को छुपा कर रखा था। क्या है इसके पीछे की वजह आइए हम बताते हैं…

manoj tiwari

सुपरहिट रहा मनोज तिवारी का सफरनाम (Manoj Tiwari Career)

मनोज तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। मनोज तिवारी के पिता चंद्र देव तिवारी शास्त्रीय गायक हुआ करते थे। साल 2004 में मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ससुरा बड़ा पैइसावाला फिल्म से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से मनोज तिवारी इंडस्ट्री में छा गए और यहीं से उनके भोजपुरी करियर की शुरुआत हुई।

manoj tiwari rani tiwari

whatsapp channel

google news

 

रानी से की थी मनोज तिवारी ने पहली शादी (Manoj Tiwari First Wife And Daughter)

मनोज तिवारी ने पहली शादी साल 1999 में रानी तिवारी से की थी। हालांकि यह शादी 13 साल बाद तलाक के दरवाजे पर पहुंच गई। मनोज तिवारी और रानी तिवारी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जिया है। जिया अपनी मां के साथ ही मुंबई में रहती है।

manoj tiwari daughter

पहली शादी टूटने के बाद मनोज तिवारी ने अपने इंटरव्यू में कहा यह मेरी जिंदगी की एक ऐसी चीज थी, जिसे मैं अब कभी याद नहीं करना चाहता हूं। अलग होने का फैसला उनका था, मेरी बिटिया पत्नी के साथ रहती है। वह महीने में एक-दो बार मुलाकात करने आती जाती है। हमारी बेटी की खुशी में हम सब की खुशी है। रानी भी खुश रहे बस मेरी यही दुआ है।

manoj tiwari second wife surabhi tiwari

दुनिया से छुपाकर क्यों की थी मनोज तिवारी ने शादी (Manoj Tiwari Second Wife)

बता दे मनोज तिवारी ने साल 2020 में दूसरी शादी की थी। इस दौरान अप्रैल महीने में सुरभि तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधे मनोज तिवारी ने अपनी शादी को गुप्त रखा था। शादी का खुलासा उनकी दूसरी बेटी के जन्म के साथ हुआ। तब जाकर लोगों को यह पता चला था कि मनोज तिवारी दूसरी शादी कर चुके हैं। बता दें मनोज तिवारी की दूसरी बेटी का जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ था। इससे साफ है कि मनोज तिवारी की पत्नी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी।

Share on