Manoj Bajpayee Wife: मनोज बाजपेई से शादी के लिए शबाना से नेहा बनीं पत्नी, दिखती है बेहद glamours

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 मार्च 2023, 11:13 पूर्वाह्न

Manoj Bajpayee Wife Neha Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपाई इंडस्ट्री के दमदार अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। मनोज बाजपाई की उम्दा कलाकारी के साथ-साथ उनकी डायलॉग डिलीवरी हर किसी का दिल जीत लेती है। हाल फिलहाल मनोज बाजपाई अपनी अपकमिंग फिल्म गुलमोहर को लेकर लगातार चर्चाओं में है। 28 फरवरी को इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके बाद आज यह फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसमें कई दिग्गज शामिल हुए थे। बता दे ये एकफैमली ड्रामा फिल्म है, तो ऐसे में मनोज वाजपेई की पत्नी नेहा भी इस दौरान फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आई, जिनकी खूबसूरती ने का दिल जीत लिया।

Manoj Bajpayee And Neha Bajpayee

बेहद खूबसूरत है मनोज बाजपेई की पत्नी नेहा

दरअसल मनोज बाजपाई की पत्नी नेहा वाजपेई काफी सिंपल लाइफ स्टाइल जीना पसंद करती है। यही वजह है कि वह लाइमलाइट की दुनिया से भी दूर रहती है और मनोज बाजपाई के साथ बेहद कम फंक्शन और इवेंट में नजर आती है। हल्की ये बात कम लोग ही जानते हैं कि मनोज बाजपाई की पत्नी नेहा वाजपेई भी एक फिल्म एक्ट्रेस रह चुकी है। नेहा ने साल 1988 में फिल्म करीब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

Manoj Bajpayee And Neha Bajpayee

इस फिल्म में नेहा बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के साथ लीड एक्टर्स के तौर पर नजर आई। इसके बाद उन्होंने होगी प्यार की जीत,  फिजा और एहसास जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि उनकी ये फिल्में कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाई।

Manoj Bajpayee And Neha Bajpayee

शबान से क्यों नेहा बनीं मनोज बाजपेई की पत्नी

फिल्मों की दुनिया में नेहा के नाम से मशहूर हुई मनोज बाजपाई की पत्नी का असली नाम शबाना रजा है। दरअसल जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म करीब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया, तो इस फिल्म के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने उनका नाम बदलने की सलाह दी और इसके बाद शबाना रजा नेहा बन गई। इसी नाम से इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी पहचान और अपनी मासूमियत से लोगों को अपना दीवाना भी बनाया।

शबाना से नेहा बनीं मनोज बाजपाई की पत्नी आज भी अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने का हुनर रखती है। नेहा बाजपाई की खूबसूरती देख आज भी लोग इस बात के कायल हो जाते हैं कि वह अब तक बिल्कुल नहीं बदली है। एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने बताया था कि मनोज बाजपाई और उनकी मुलाकात फिल्म करीब के बाद हुई थी। पहले उनकी दोस्ती हुई और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली।

Manoj Bajpayee And Neha Bajpayee

नेहा से मनोज बाजपेई ने की थी दूसरी शादी

बता दे नेहा मनोज बाजपाई की दूसरी पत्नी है। नेहा को आखरी बार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एसिड फैक्ट्री में देखा गया था। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से नेहा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और आज वह अपने परिवार के साथ ही टाइम स्पेंड करती है और लाइमलाइट की दुनिया से दूर ही रहती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।