मनोज बाजपेयी की मां का निधन, परिवार में पसरा मातम, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Manoj Bajpayee Mother Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है। आज सुबह ही केजीएफ फिल्म एक्टर कृष्णा जी राव का निधन (Krishna G Rao Death) हो गया था। वहीं अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपाई के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल उनकी मां गीता देवी (Manoj Bajpayee Geeta Devi Death) ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मनोज बाजपाई की मां काफी लंबे समय से बीमार बताई जा रही है।

मनोज बाजपेई की मां का निधन

कृष्णा जी राव के निधन की खबर के बाद एक और दुख भरी खबर सामने आई है। दरअसल मनोज बाजपाई की मां गीता देवी ने आज 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक बीते कई दिनों से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थी और डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच पड़ताल कर रही थी। आज सुबह अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली है।

मनोज बाजपाई अपनी मां के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं। उनका परिवार सदमे में है। वही मनोज बाजपाई के फैंस उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत और हौसला रखने की सलाह दे रहे हैं। बता दे मनोज बाजपाई ने एक साल पहले ही अपने पिता को खोया था। वहीं अब एक साल के अंतराल में उनके सर से उनकी मां का साया भी उठ गया है।

पिता के बाद मां ने भी छोड़ा साथ

बीते साल ही मनोज बाजपाई के पिता का निधन हुआ था। मनोज बाजपाई के पिता राधाकांत बाजपेई ने पिछले साल ही दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं एक साल के अंतराल में अब उनकी मां ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। मनोज बाजपाई मां के चले जाने से बेहद दुखी हैं। मनोज बाजपाई अपने माता-पिता को ही अपनी हिम्मत और अपनी ताकत बताते थे। वह हमेशा इस बात का जिक्र करते रहे है कि वह अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 
Share on