दर्जनभर मर्दों से संबंध रखने के बावजूद अभी अकेली है मनीषा कोइराला, नाना पाटेकर के साथ भी रहे हैं संबंध

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मनीषा कोइराला 90 के दशक की एक जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि फिल्मों के अलावा मनीषा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। साल 2010 में सम्राट दहल से शादी करने के ठीक दो साल बाद उनका ये रिश्ता टूट गया जिसके बाद वह काफी अकेली हो गई। अपने फिल्मी करियर में कई मर्दों को डेट करने के बावजूद भी मनीषा अपना जीवन अकेली बिता रही है। तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे जाने माने अफेयर्स के बारे में बताते हैं जिनकी चर्चाएं एक वक्त पर बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करती थीं।

विवेक मुशरान

फ़िल्म सौदागर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात करने वाली मनीषा को अपनी पहली फ़िल्म के हीरो विवेक मुशरान से ही प्यार हो गया था। मगर उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नही पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

नाना पाटेकर

बेहद कम लोगों को ये जानकारी होगी कि बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड हीरो के लिस्ट में शुमार एक्टर नाना पाटेकर का नाम भी मनीषा के साथ जुड़ चुका है। खबरों की माने तो अक्सर मनीषा कोइराला को नाना पाटेकर के घर से देर रात निकलते हुए देखा जाता था। इतना ही नही नाना पाटेकर ने भी मनीषा के साथ जुड़े अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल किया था।

डीजे हुसैन

नाना पाटेकर के साथ भी मनीषा का रिश्ता ज्यादा दिनों तक थमा नही और फिर दोनों अलग हो गए। जिसके बाद मनीषा का नाम डीजे हुसैन के साथ जुड़ने लगा। इतना ही नही खबरों के मुताबिक डीजे ने मनीषा को शादी के लिए प्रोपोज़ किया था मगर मनीषा को ये मंजूर नही था जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

whatsapp channel

google news

 

सेसिल एंथनी

डीजे के बाद मनीषा लंदन बेस्ड नाइजीरियाई बिजनेसमैन सेसिल एंथनी के साथ रिश्ते में आई थी मगर उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नही पाया था।

आर्यन वैद

सेसिल के बाद मनीषा का नाम बॉलीवुड एक्टर आर्यन वैद के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों के रिशतें में खट्टास आने के बाद उनका यह रिश्ता खत्म हो गया था।

प्रशांत चौधरी

इस लिस्ट में अगला नाम प्रशांत चौधरी का है जिनके साथ मनीषा कोइराला का रिश्ता काफी सीरियस था मगर परिवार वालों के कारण उनका ये रिश्ता अपनी मंजिल तक नही पहुंच पाया और दोनो अलग हो गए।

क्रिस्पिन कॉनरॉय

एक वक्त में मनीषा का नाम ऑस्ट्रेलियाई राजदूत क्रिस्पिन कॉनरॉय के साथ भी जुड़ा था मगर क्रिस्पिन से शादी का प्रपोजल मिलने के बाद मनीषा ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। 

तारिक प्रेमजी

क्रिस्पिन से ब्रेकअप के बाद मनीषा का नाम बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी के बेटे तारिक प्रेमजी के साथ भी जुड़ा था। हालांकि उनका ये रिश्ता भी नाकाम साबित हुआ था।

राजीव मूलचंदानी

आपको जानकर हैरानी होगी कि मनीषा मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ ही रिश्ते में रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने बताया था कि राजीव ने ऐश्वर्या राय के लिए उन्हें छोड़ दिया था।

संदीप चौटा

राजीव के छोड़ के जाने के बाद मनीषा ने संदीप चौटा को भी डेट किया था। मगर संदीप इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हो गए थे जिसके बाद मनीषा ने उन्हें छोड़ दिया था।

क्रिस्टोफर डोरिस

मनीषा ने फिर संदीप से ब्रेकअप के बाद क्रिस्टोफर डोरिस से अपना रिश्ता जोड़ा था। दोनों तीन साल तक एक साथ रहे लेकिन फिर बाद में दोनों ने एक सुरगे से अलग होने का फैसला ले लिया।

सम्राट दहल

क्रिस्टोफर डोरिस से ब्रेकअप के बाद आखिरकार मनीषा ने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन के साथ ब्याह रचाया था। उनके इस शादी के बाद सबको यही लगा था कि मनीशा अपने जीवन में अब सेटल हो चुकी हैं। मगर उनकी ये शादी भी ज्यादा दिनों तक टिक नही पाई और साल 2012 में शादी के दो साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया ।

Share on