Sunday, May 28, 2023

‘राम तेरी गंगा मैली’ में सफेद साड़ी पहनकर सनसनी मचा दी थी मंदाकिनी, अब देखने लगी है ऐसी

साल 1985 की सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ आपने तो देखी ही होगी। आज के जमाने में बिकनी पहनना या फिर बोल्ड सीन देकर जलवा बिखेरना तो आम बात है। लेकिन 80 के दशक में मंदाकिनी में बिना ब्लाउज के सफेद साड़ी पहनकर ऐसा बोल्ड सीन दिया की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ही या आग लगा दी। यह दृश्य लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

राम तेरी गंगा मैली हो गई में अभिनेत्री मंदाकिनी ने लोगों के दिलों में आग लगा दी थी। जब भीगी हुई सफेद साड़ी पहने झरने के नीचे नजर आ रही थी। इतना ही नहीं मंदाकिनी ने उस सफेद साड़ी के नीचे कुछ भी नहीं पहन रखा था।

हाल ही में मंदाकिनी ने अपना 57 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आपको बता दें कि इनका जन्म 30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था इनका पहला नाम यास्मिन जोसेफ था.

फिल्मी जगत में एंट्री करने से पहले मंदाकिनी को तीन फिल्मों में रिजेक्ट किया गया था। इसके बाद रंजीत विर्क ने उन्हें फिल्म मजलूम में काम दिया और उनका स्क्रीन नेम जायमीन से बदलकर मंदाकिनी कर दिया। इससे पहले कि ये फिल्म रिलीज हो पाती, मंदाकिनी पर राज कपूर की नजर पड़ गई। उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए मंदाकिनी को कास्ट कर लिया। मंदाकिनी ने भी इस ऑफर के लिए तुरंत मान गई और उन्होंने हां कर दिया।

whatsapp-group

यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में मंदाकिनी ने झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहनकर भीगने वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन देकर सबको हैरान कर दिया और जिसके चलते वह रातों-रात सुर्खियों में बन गई. एक फिल्म के दृश्य से उनका कैरियर रातों-रात ऊंचाइयों के मुकाम पर पहुंच गया और देखते ही देखते उनकी फोटोस मैगजीन से लेकर हर अखबारों में देखने को मिलने लगी।

google news

साल 1986 के दौरान एक इंटरव्यू में एक पत्रकार खालिद मोहम्मद ने मंदाकिनी से झरने वाले सीन को लेकर सवाल पूछा था पत्रकार ने पूछा था ‘क्या आपको फिल्म में ऐसा दृश्य देने का कोई पछतावा है’ इस बात को मंदाकिनी ने हंसकर टाल दिया। उस समय मंदाकिनी फिल्म ‘आग और शोला’ में काम कर रही थी. मंदाकिनी अक्सर यही जवाब देती है पता नहीं जी राज कपूर जैसे बड़े स्टार को ना बोलने की हिम्मत भला कौन कर सकता था.

हालांकि आजकल मंदाकिनी फिल्मों से कोसों दूर है। बढ़ती उम्र के साथ उनका खूबसूरती भी ढलता जा रहा है। पहले की तस्वीरें और अब की तस्वीरें देखेंगे तो साफ फर्क नजर आएगा कि मंदाकिनी का लुक कब कितना बदल गया है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles