बेडरूम से बड़ा दिखा Malaika Arora के जूतों और कपड़ों का कमरा, देख फैन्स बोले- दुकान खोली है क्या?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 जनवरी 2022, 2:47 अपराह्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अभिनय से अरे अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। हर दिन मलाइका अरोड़ा के बोल्ड अंदाज (Malaika Arora Bold Look) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती है। ऐसे में हाल ही में मलाइका अरोड़ा के वार्डरोब (Malaika Arora Wardrobe) और उनके शू रैक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल हुई मलाइका के शू रैक की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा के वार्डरोब की वायरल (Malaika Arora Wardrobe Image Viral) इस तस्वीर में वह कमरे में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक रैक बना हुआ है, जिसमें बहुत सारे जूते हैं। इसके साथ ही कमरे में उनके कपड़ों की अलमारी भी नजर आ रही है। फोटो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा के फैंस भी इस पर अलग-अलग अंदाज से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मलाइका के कमरे की इस तस्वीर को कॉलमनिस्ट नम्रता जकारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- मैं मलाइका अरोड़ा की उनके जूते की अलमारी की तस्वीर क्यों पोस्ट कर रही हूं? क्योंकि यह बेडरूम कितना बड़ा है और उनके घर का सबसे शांत कमरा है।

वही मलाइका ने इस तस्वीर पर रियेक्ट करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसे हार्ट इमोजी अटैच कर शेयर किया है। वहीं अब फैंस भी इस पर जमकर कमेंट करना शुरू हो गए हैं। इस दौरान कई फैंस ने तो यह तक कहा कि- मलाइका ने जूतों की दुकान खोली है क्या?

बता दें इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ अपना खास क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। मलाइका के बेटे अरहान हाल ही में विदेश से छुट्टियां मनाने के लिए देश लौटे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।