बॉलीवुड के इन 5 लोगों के साथ मलाइका अरोड़ा की है दुश्मनी, सब एक से बढ़ कर एक बड़े नाम

बॉलीवुड की छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। 48 साल की उम्र होने के बाद भी मलाइका आज भी अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ देती हैं। वही मलाइका के फैंस भी उनके फोटोज और वीडियोस पर जमकर प्यार बरसाते हैं। हालांकि अपने जबरदस्त फैशन सेंस और बोल्ड अवतार के अलावा मलाइका अपने पर्सनल मुद्दों को लेकर भी अक्सर विवादों से घिरी नजर आई हैं। यही नही बॉलीवुड में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके साथ मलाइका का छत्तीस का आंकड़ा है।

MALAIKA ARORA

जैसा कि हम सब जानते हैं कि फ़िल्म इंडस्ट्री में दोस्त के साथ-साथ लोगों के कई दुश्मन भी होते हैं जिनके साथ ना तो वो बात करना पसंद करते हैं और ना ही उनके बारे में कुछ भी बोलना या सुनना पसंद करते हैं। ऐसे ही कुछ लोग शामिल हैं मलाइका अरोड़ा की लिस्ट में जिनके साथ एक्ट्रेस दुश्मनी का रिश्ता निभाती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से लोगों का नाम शामिल है।

सलमान खान :-

SALMAN KHAN

whatsapp channel

google news

 

खान परिवार की एक्स बहु रह चुकी मलाइका अरोड़ा के दुश्मनों की लिस्ट में सबसे पहला नाम भाईजान यानी कि सुपरस्टार सलमान खान का है। जबसे अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आई हैं, तब से सलमान खान उनसे बेहद नाराज हैं और उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दिया है। यही नही सलमान खान तो अब मलाइका का चेहरा देखना भी पसंद नही करते। वही मलाइका भी सलमान से दूर रहती हैं।

अरबाज खान :-

ARBAZ KHAN AND MALAIKA ARORA

इस लिस्ट में दूसरा नाम मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान का है जिनके साथ मलाइका का रिश्ता अब बिल्कुल खराब हो चुका है। वही अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद से ही दोनों से बीच अनबन शुरू हो गई थी। जिसके बाद आलम ये हुआ कि दोनों का तलाक हो गया और तलाक के बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। हालांकि अरबाज अपने बेटे के साथ कई बार स्पॉट किए गए हैं और साथ ही मलाइका की फैमिली के साथ भी अरबाज कई मौकों पर दिखे हैं।

सोनम कपूर :-

SONAM KAPOOR AND MALAIKA ARORA

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर की कजिन सोनम कपूर का है जिनके साथ मलाइका अरोड़ा दुश्मनी का रिश्ता निभाती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सोनम को मलाइका बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। यही नही एक पार्टी में मलाइका ने नशे में बेसुध होकर सोनम कपूर को बहुत डांट लगाई थी, जिसके बाद दोनों का छत्तीस का आंकड़ा है।

कटरीना कैफ :-

KATRINA KAIF AND MALAIKA ARORA

सोनम कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को भी पसंद नही करती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की बहन अलविरा की पार्टी में कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई थी जिसमे कैट ने मलाइका को ‘कॉपिड’ कहकर पुकारा था।

काजोल :-

KAJOL

इस लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का है जिनके साथ मलाइका की दुश्मनी साल 2017 से ही चली आ रही है। उनकी इस फाइट के किस्से एक वक्त पर काफी सुर्खियां में थे। दरअसल, एक इवेंट में काजोल ने मलाइका को बुरी तरह से इग्नोर कर दिया था जिसके पीछे की वजह करण जौहर थे। रिपोर्ट्स की मानें तो करण और काजोल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस कारण से काजोल ने मलाइका को भी नजरअंदाज कर दिया था क्योंकि काजोल की तरह ही मलाइका अरोड़ा भी करण जौहर की खास दोस्तों में शुमार हैं।

Share on