Mahesh Bhatt : इन 6 मौके पर दुनिया के सामने बदनाम हुए है महेश भट्ट, सारे हैं एक से बढ़कर एक कारनामे

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 13 जून 2022, 10:48 पूर्वाह्न

Mahesh Bhatt: हमारे बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने अपने जीवन में  सफलता तो खूब हासिल की लेकिन विवादों की डोर भी उनसे हमेशा ही बंधी रही। इन्ही में से एक है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट. इनका नाम भले ही एक सफल निर्देशकों की लिस्ट में आता हो मगर विवादों से भी उनका बेहद पुराना रिश्ता है। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी दूसरे सितारों द्वारा लगये गए आरोपों के कारण, महेश भट्ट हमेशा ही विवादों में बने रहे हैं। साथ ही उन्हें काफी बदनामी का भी सामना करना पड़ा है। तो चलिए आज हम आपको महेश भट्ट के जीवन से जुड़े विवादित किस्सों के बारे में बताते है।

परवीन की मौत पर उठे सवाल

महेश भट्ट इंडस्ट्री में अपने अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। पहली पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने के बावजूद महेश भट्ट का अफेयर उस वक़्त की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक परवीन बॉबी के साथ था। इतना ही नही महेश भट्ट के सिर पर परवीन बॉबी के प्यार का भूत इस कदर था कि शादीशुदा होने के बावजूद वह अभिनेत्री के साथ लिव इन में रहने लगे थे। मगर बाद में महेश भट्ट ने परवीन बॉबी को छोड़ दिया था। जिसके बाद जब परवीन बॉबी की मौत हुई तो महेश भट्ट पर कई तरह के आरोप लगाए गए कि उन्हें परवीन के हालत का अंदाज़ा था मगर फिर भी उन्होंने परवीन को अकेला छोड़ दिया था। इतना ही नही परवीन को लेकर आज तक महेश भट्ट लोगों के सामने सवालों के कटघरे में रहते हैं।

बेटी पूजा भट्ट संग किसिंग फ़ोटो पर हुआ विवाद

अफेयर्स के अलावा महेश भट्ट उस वक़्त भी खूब विवादों में घिरे थे जब उनकी और बेटी पूजा भट्ट की लिप किस करते हुए फ़ोटो स्टारडस्ट मैगज़ीन में छपी थी। बाप बेटी की ऐसी फ़ोटो को देख उस दौरान खूब बवाल खड़ा हुआ था। लोगों ने इस फोटोशूट के लिए महेश भट्ट की जमकर आलोचना की थी।

बेटी संग ब्याह करने की जताई थी ख्वाइश

इन चीजों के अलावा महेश भट्ट अपने बेबाक बयानों को लेकर भी खूब विवादों में रहे हैं। ऐसा ही एक विवादित बयान उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान के दिया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वह उनसे शादी कर लेते। जैसे ही ये बात लोगों के सामने आई तो खूब हंगामा हुआ था। इतना ही नही उस दौरान महेश और पूजा भट्ट के रिशतें को लेकर भी सवाल खड़े किए जाने लगे थे।

कंगना संग बदसलूकी का लगा था आरोप

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए एक ट्वीट कर बताया था कि महेश ने कंगना के साथ बहुत बदसलूकी की थी। उन्होंने बताया था कि कंगना रनौत को महेश भट्ट ने एक वक्त पर चप्पल फेंक कर मारा था और उन्हें उनकी ही फ़िल्म देखने से रोक दिया था जिसके बाद कंगना पूरी रात रोती रही थी।

सुशांत के मौत के दौरान भी उठे सवाल

बॉलीवुड सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक़्त भी महेश भट्ट अपने बयानबाजी को लेकर विवादों में घिरे थे। दरअसल जब सुशांत की मौत की खबर लोगों के सामने आई तो जहां एक ओर हर कोई हैरान और दुखी था वही महेश भट्ट ने बयान दिया था कि वह पहले से ही जानते थे कि सुशांत के साथ ऐसा कुछ होगा। इतना ही नही उन्होंने सुशांत को परवीन बॉबी संग कंपेयर कर कहा था कि सुशांत भी परवीन की राह पर चल रहे थे। महेश भट्ट के इस बयान के बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।

रिया चक्रवर्ती संग रिश्ते पर भी उठे सवाल

जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर भी कई तरह के सवाल उठे थे और वह काफी विवादों में आ गई थीं। उसी दौरान रिया और महेश भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जहां महेश भट्ट उनके कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही रिया और महेश के रिश्ते को लेकर खूब सवाल उठे थे।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।