Friday, June 9, 2023

धोनी ने IPL 2023 में बेटी जीवा के साथ की जमकर मस्ती, देखें कितनी बदल गई है माही की लाडली

Mahendra Singh Dhoni Daughter Ziva Dhoni Photos Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कूल कप्तान का टाइटल अपने नाम कर चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल 2023 में जमकर धमाल मचा रहे हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी कर रहे हैं। 41 साल की उम्र में उन्होंने भले ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल से वह इस बार रिटायरमेंट लेंगे। ऐसे में यह आईपीएल सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखरी सीजन है। अपने रिटायरमेंट के चलते महेंद्र सिंह धोनी चौतरफा सुर्खियों में है। वही धोनी की रिटायरमेंट के बीच अब उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें माही की प्रिंसेस को देख लोग उन पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

बदल गई है धोनी की लाडली जीवा सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं। धोनी की कप्तानी के मुरीद लोग देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है। धोनी ने क्रिकेट करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोरी है। धोनी अपने लाइफ में क्रिकेट के साथ-साथ अपने दोस्तों और अपने परिवार को भी हमेशा प्रायोरिटी पर रखते हैं। यही वजह है कि वह अपनी बेटी को हमेशा क्रिकेट के मैदान में भी लेकर आते हैं।

ये भी पढ़ें- धोनी से मिलने रांची पहुंचे हार्दिक पंड्या, विंटेज बाइक पर खिंचवाई तस्वीर हुई वायरल; देखें तस्वीरें

whatsapp-group

google news

जीवा धोनी को पसंद है क्रिकेट देखना

वहीं धोनी की लाडली को भी क्रिकेट देखना बेहद पसंद है। इसलिए वह अपने पापा के लगभग हर मैच में लाइव ऑडियंस बनती है। जीवा की क्रिकेट के मैदान से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी है। वहीं आईपीएल के इस सीजन से भी जीवा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें जीवा एक बार फिर अपने पापा के साथ काफी कूल अंदाज़ में क्रिकेट के मैदान में दिखाई दी।

बदल गई है धोनी की लाड़ली जीवा

8 साल की जीवा धोनी अक्सर आईपीएल प्रीमियर लीग के दौरान अपने पापा के साथ सपोर्ट की जाती है। वह सिर्फ पापा का मैच देखने ही नहीं जाती, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स को फुल सपोर्ट भी करती है। हालांकि इस बार वह लगभग आधे सीजन के बाद क्रिकेट के मैदान में नजर आई है। दरअसल कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में जीवा धोनी को ऑडियंस के बीच मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था। इस तस्वीर में वह अपने पिता और उनकी टीम को चीयर करती नजर आई थी।

ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद भी करोडों कमाते है महेन्द्र सिंह धोनी, होटल, प्रोडक्शन हाउस कई सारे हैं बिज़नस

वहीं अब जीवा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी लाडली जीवा एक साथ खड़े हैं। कुछ तस्वीरों में जीवा खेलती हुई भी नजर आ रही है। बात जीवा के आउटफिट की करें तो बता दें कि इस दौरान जीव ने ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक कलर के शॉर्ट्स पहने हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को छोटी किया हुआ है।

आईपीएल के मैदान से जीवा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने पापा के साथ फुटबॉल खेलती नजर आ रही है। जीवा और धोनी के मस्ती भरे अंदाज की यह तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर काफी प्यार लूटा रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles