रिटायरमेंट के बाद भी करोडों कमाते है महेन्द्र सिंह धोनी, होटल, प्रोडक्शन हाउस कई सारे हैं बिज़नस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 जनवरी 2023, 7:56 अपराह्न

MS Dhoni Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल और सर्वश्रेष्ठ कप्तान विकेटकीपर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में लोकप्रियता के आयाम को छुआ है, जिस पर कभी किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए पहुंचना मुश्किल होगा। हल्की बात अलग है कि महेंद्र सिंह धोनी ने बेहद जल्दी ही क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया और सन्यास ले लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में ही कीर्तिमान स्थापित नहीं दिया है, बल्कि वह एक अच्छे बिजनेसमैन भी है। उन्होंने अब तक अपने करोड़ों रुपए कई बिजनेस अंपायर में निवेश किए हैं।

MS Dhoni

यह बात तो सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था। ऐसे भी आइए आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की टोटल नेटवर्थ के साथ-साथ उनके इनकम सोर्स के बारे में भी बताते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पैसा कहां-कहां निवेश किया है।

कितनी है महेंद्र सिंह धोनी की संपत्ति

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म भले ही एक साधारण परिवार में हुआ हो, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के पास 785 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मालूम हो कि धोनी की आय का सबसे बड़ा साधन विज्ञापन है, जिसके जरिए हर साल 200 करोड रुपए कमाते हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने के लिए भी 15 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

करोड़ों में है महेंद्र सिंह धोनी के आलीशान घर की कीमत

महेंद्र सिंह धोनी का उनके पैतृक गांव रांची में एक बेहद आलीशान फार्महाउस है, जिसका नाम कैलाशपति है। बता दे यह घर लगभग 7000 एकड़ में बना हुआ है। इसकी जमीन राज्य सरकार की ओर से उन्हें तोहफे में दी गई थी ।इसे बनाने में लगभग 6 से 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। धोनी के पास रांची के हरमू स्थित में एक बंगला भी है। इतना ही नहीं उनके पास मुंबई लोनावला जैसे शहरों में भी करोड़ों की संपत्ति है।

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का बिजनेस अंपायर

  • आईपीएल 2022 के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में ड्रोन स्टार्टअप कंपनी गरुड़ा एयरोस्पेस में अपना बड़ा इन्वेस्टमेंट किया था। इतना ही नहीं इस के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
  • इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसकी मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ही है। बता दे इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली वेब सीरीज रॉर ऑफ द लायन बनी थी।
  • इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के 200 से ज्यादा स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड नाम के जिम भी है। महेंद्र सिंह धोनी को फिटनेस से कितना प्यार है यह तो आप उनकी उम्र और उनकी फिटनेस को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी दूसरों को फिट रहने के लिए मोटिवेट भी करते हैं।
  • इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी का एक खुद का स्पोर्ट्स वियर फुटवियर ब्रांड भी है। महेंद्र सिंह धोनी के इस फुटवियर का नाम उनकी जर्सी नंबर 7 यानी seven है। बता दे इस ब्रांड को महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2016 में लांच किया था।
  • इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने स्पोर्ट्स मार्केटिंग और मैनेजिंग फॉर्म में भी इन्वेस्ट किया हुआ है, जिसमें उनके बिजनेस पार्टनर उनके दोस्त और खिलाड़ी फाफ प्लेसिस और भुवनेश्वर कुमार है।
  • धोनी ने अपने फार्महाउस पर भी करोड़ों रुपए इन्वेस्ट किए हैं। दरअसल यहां रांची स्थित फार्महाउस में वह फल-सब्जी से लेकर पोल्ट्री फार्म और दूध बेचने के बिजनेस में भी इन्वेस्ट कर चुके हैं।
  • बता दे महेंद्र सिंह धोनी के पास माही रेजिडेंसी नाम का एक होटल भी है जो झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है। उनके होटल की कोई फ्रेंचाइजी नहीं है, यह होटल सिर्फ रांची में है और हर तरह की सुख सुविधा से लैस है।
  • इसके अलावा धोनी ने स्टार्टअप खाता बुक में भी निवेश किया हुआ है।मालूम हो कि साल 2021 में वह इसके ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए थे और इस फर्म में उनकी पाटनर्शिप भी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।