महाशिवरात्रि: महादेव के रोल में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये एक्टर्स, एक का पैर छूने लगे थे लोग

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 11 मार्च 2021, 11:47 पूर्वाह्न

कहते है जिसके सर पर महादेव का हाथ हो, कोई उसका कुछ नही बिगाड़ सकता। भगवान शिव को हम अनेक नाम से जानते है कभी महाकाल तो कभी शंकर, कभी शम्भू तो कभी भोले। आज महाशिवरात्रि का दिन है और आज के दिन भगवान शिव के भक्त उनकी पूजा अर्चना करते है। कहते है आज के दिन माँ पार्वती और भगवान शंकर की शादी हुई थी और इसी के खास मौके पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज को लेकर काफी क्रेज होता है और लोग इन धारावाहिक को खूब पसंद भी करते है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में भगवान शिव को लेकर बनी है। आपको बता दें कि टीवी के धार्मिक शोज में भगवान शिव का किरदार कई अभिनेताओ ने निभा करअपनी अलग पहचान बना ली है। लोगों के बीच इन सेरिअल्स को लेकर इतनी दीवानगी होती है कि एक अभनेता को तो लोगों ने सच में भगवान शिव मां लिया था और उनके पैर छूने लगे थे।

आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही मशहूर अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर भगवान का किरदार ऐसा निभाया की लोगों को उनपर विश्वास हो गया और साथ ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान भी बना ली है।

अरुण गोविल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अरुण गोविल का है जिन्होंने राम की भूमिका ऐसी निभाई को लोगों के दिल में बस गए। दूरदर्शन के बेहद चर्चित टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। इतना ही नही उन्होंने फिल्म शिव महिमा में भगवान शिव का भी किरदार निभाया था और इस फ़िल्म का निर्देशन शांतिलाल सोनी ने किया था और आज फ़िल्म 1992 में आई थी। आपको बतादें की उनका यह शो लोगों के बीच खूब छाया रहा था।

दारा सिंह

इस लिस्ट में दूसरा नाम दारा सिंह का है। आपको रामायण के हनुमान तो याद ही होंगे। उन्होंने भी भगवान शिव का किरदार निभाया है। साल 1974 में आई दारा सिंह की फ़िल्म हर हर महादेव में उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया था। आपको बतादें की इस फ़िल्म का निर्देशन चंद्रकांत ने किया था और वही इस फ़िल्म में पार्वती माता का किरदार जयश्री गडकर ने निभाया था।

मोहित रैना

महादेव का रोल निभा चुके मोहित रैना का इस लिस्ट में अगला नाम हैं। छोटे पर्दे पर प्रसारित फेमस शो ‘देवों के देव-महादेव’ ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था। आपको बतादें की यह धारावाहिक टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे थी। तो वही इस धारावाहिक में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना को लोगों ने खूब प्यार दिया था और साथ ही उन्हें भगवान शिव के रोल में खूब लोकप्रियता मिली थी। बात करें अगर मा पार्वती के रोल की तो शो में सोनारिका भदौरिया ने मां पार्वती और मौनी रॉय ने देवी सती का रोल अदा किया था।

समर जय सिंह

इस लिस्ट में आखिरी नाम दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘ओम नम: शिवाय’ का है। इस धारावाहिक में भगवान शिव का किरदार अभिनेता समर जय सिंह ने निभाया था, जो आज के समय में भी सबसे लोकप्रिय आमने जाते हैं। समर जय ने इस धारावाहिक में भगवान शिव का रोल निभाया और दर्शकों ने उन्हें इस अंदाज में काफी पसंद किया था। समर जय के प्रति लोगों का विश्वास इतना बढ़ गया कि दर्शक उन्हें भगवान शिव मानकर पूजने लगे और अगर वो कही जाते थे तो लोग उनके पैर छूने के लिए आगे आते थे।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।