‘महाभारत’ के ‘शकुनी मामा’ की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, जाने अब कैसी है हालत?

Gufi Paintal Health Update: 90 के दशक के बहुचर्चित महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गूफी पेंटल की हालत की जानकारी अभिनेत्री टीना घई ने साझा की है। वहीं दूसरी और गोपी के परिवार वालों ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से अभी मना कर दिया है।

2 दिनों से खराब है गूफी पेंटल की तबीयत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गूफी पेंटल की तबीयत 2 दिनों से खराब है। वहीं टीना घई ने भी अपने फेसबुक पोस्ट पर उनकी हालत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा- गूफी पेंटल जी तकलीफ में है, उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इसके बाद से उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वही एक मीडिया चैनल ने उनके परिवार वालों से इस मामले में बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सभी का यही कहना है कि फिलहाल उनकी अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए।

बता दे गूफी पेंटल काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं ।31 मई को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी डॉक्टर की निगरानी में है। इससे ज्यादा जानकारी अभी परिवार की ओर से नहीं दी गई है।

शकुनी मामा बन हर घर में मिली पहचान

बाद गूफी पेंटल के करियर की करे तो बता दे कि उन्होंने साल 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी काम किया था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक इंजीनियर थे। गुफी पेंटल को असल मायने में पहचान बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित 90 के दशक की महाभारत से मिली थी। महाभारत सीरियल में उन्होंने शकुनी मामा का किरदार निभाते हुए हर घर में अपनी पहचान बनाई थी।

whatsapp channel

google news

 
Share on